देश

पटना में बैठकर US-UK में साइबर ठगी! टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर ऐंठ रहे थे डॉलर, चार आरोपी गिरफ्तार

Patna cyber fraud: पटना/ आशुतोष: बिहर की राजधानी पटना में बैठकर विदेशों में साइबर ठगी का नेटवर्क चलाने वाले कथित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. मुसल्लहपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी अमेरिका और ब्रिटेन के नागरिकों को तकनीकी खराबी का डर दिखाकर अपने जाल में फंसाते थे और फिर उनके कंप्यूटर सिस्टम का एक्सेस हासिल कर पैसे ऐंठते थे. गिरफ्तार आरोपियों में तीन MBA पास बताए जा रहे हैं, जबकि एक के पास टेक्निकल डिग्री है.

ASP राजकिशोर सिंह के अनुसार, शुक्रवार रात मुसल्लहपुर पुलिस रामपुर रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान करीब साढ़े नौ बजे एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. शक होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया, पूछताछ में उसकी पहचान राजीवनगर निवासी 26 वर्षीय अक्षय कुमार साह के रूप में हुई. पुलिस का दावा है कि पूछताछ में अक्षय ने साइबर ठगी के नेटवर्क में शामिल होने की बात कबूल की.

एक के बाद एक दबोचे गए तीन और आरोपी

अक्षय की निशानदेही पर पुलिस ने गोला रोड स्थित विवेक विहार कॉलोनी के एक मकान में छापा मारा. वहां से भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के महुआ निवासी 31 वर्षीय ओम प्रकाश ठाकुर और औरंगाबाद के श्री कृष्णा नगर अहरी निवासी 27 वर्षीय अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद पास के एक कमरे में छापेमारी कर सहरसा के गोलमा निवासी सत्यम कुमार को भी पकड़ लिया गया.

तकनीकी सपोर्ट के नाम पर बनाते थे शिकार

पुलिस के अनुसार, आरोपी इंटरनेशनल कॉल के जरिए विदेशी नागरिकों से संपर्क करते थे. खुद को टेक्निकल सपोर्ट देने वाला कर्मचारी बताकर वे कंप्यूटर या लैपटॉप में वायरस अथवा दूसरी तकनीकी समस्या होने की बात कहते थे. इसके बाद ऑनलाइन तरीके से सिस्टम का एक्सेस लेने की कोशिश की जाती थी.

पुलिस का कहना है कि समस्या ठीक करने के नाम पर पीड़ितों से APK या मालवेयर इंस्टॉल कराया जाता था. इसके बाद कंप्यूटर को लॉक या बंद कर दिया जाता था. सिस्टम दोबारा चालू करने या समस्या दूर करने के नाम पर उनसे डॉलर में मोटी रकम मांगी जाती थी.

हवाला के जरिए भारत आती थी रकम

पुलिस के मुताबिक, विदेशी नागरिकों से ठगी गई रकम हवाला नेटवर्क के जरिए भारत मंगाई जाती थी. पुलिस अब इस पूरे लेनदेन की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.


ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक, जीविका के सहारे महिला वोट साधेगी JDU, 2 अक्टूबर से 38 जिलों में संवाद


छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से दो बाइक, नौ एंड्रॉयड मोबाइल, सात ATM कार्ड, 1.09 लाख रुपये नकद, चार लैपटॉप, दो माइक वाले हेडफोन, तीन लैपटॉप चार्जर और एक नामी कंपनी का नेट फाइबर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए गए हैं.

पुलिस जब्त उपकरणों की तकनीकी जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितने विदेशी नागरिक इस गिरोह के निशाने पर आए और उनसे कितनी रकम की ठगी की गई. चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को नेटवर्क में कुछ और लोगों के शामिल होने का भी संदेह है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

16 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

37 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

41 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

57 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

58 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

1 hour ago