देश

पीएम मोदी ने मलेशियाई बिजनेस लीडर्स से की मुलाकात, भारत में व्यापार के लिए किया प्रोत्साहित

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय मलेशिया दौरे का समापन रविवार को कर दिया. इस बीच रविवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया के चार बड़े बिजनेस लीडर्स से बातचीत की और दोनों देशों के बीच बढ़ते बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) कनेक्शन और भारत की ग्रोथ स्टोरी में मलेशियाई कंपनियों की गहरी दिलचस्पी की तारीफ की.

इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने मलेशिया के बिजनेस को भारत में मिलने वाले मौकों को, खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर, नवीनीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, एआई और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में एक्सप्लोर करने के लिए बढ़ावा दिया.

पीएम मोदी ने मलेशियाई CEOs से की बातचीत

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पीएम मोदी ने पेट्रोनास के अध्यक्ष और समूह के सीईओ तेंगकू मुहम्मद तौफिक, बरजया कॉर्पोरेशन बरहाद के फाउंडर दातो सेरी विंसेंट टैन ची यिउन, खजाना नेशनल बरहाद के मैनेजिंग डायरेक्टर दातो अमीरुल फीसल वान जहीर और फिसन इलेक्ट्रॉनिक्स के फाउंडर दातो पुआ खेइन सेंग से मुलाकात की.

बयान में आगे कहा गया कि पीएम मोदी ने हाल के वर्षों में भारत में ईज-ऑफ-डूइंग-बिजनेस को बढ़ावा देने और एक स्थिर, कुशल और पूर्वानुमानित बिजनेस और नीति वाला माहौल बनाने के लिए किए गए पहल और रिफॉर्म का जिक्र किया.

प्रधानमंत्री ने शनिवार को कुआलालंपुर में 10वें इंडिया-मलेशिया सीईओ फोरम के आयोजन की तारीफ की और उम्मीद जताई कि इसकी बातचीत से भारत-मलेशिया व्यापार और निवेश संबंध और गहरे होंगे.

बयान में कहा गया, “बिजनेस लीडर्स ने विकसित भारत बनाने की दिशा में भारत सरकार द्वारा किए गए सुधारों की तारीफ की और भारत की ग्रोथ स्टोरी पर पूरा भरोसा जताया.”

भारत-मलेशिया ने आतंकवाद के खिलाफ बढ़ाया सहयोग

पीएम मोदी और उनके मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम ने क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म समेत सभी तरह के आतंकवाद की कड़ी आलोचना की. दोनों नेताओं ने आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस और इससे बड़े पैमाने पर और लगातार लड़ने के लिए मिलकर अंतरराष्ट्रीय कोशिश करने की अपील की.

दोनों देश कट्टरपंथ और हिंसक उग्रवाद का मुकाबला करने, आतंकवाद की फंडिंग का मुकाबला करने के अलावा, बेस्ट प्रैक्टिस के एक्सचेंज और कैपेसिटी बिल्डिंग में सहयोग के लिए सहमत हुए.

ये भी पढ़ें: मलेशिया का दो दिवसीय यादगार दौरा संपन्न कर स्वदेश रवाना हुए पीएम मोदी

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

17 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

8 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

8 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

9 hours ago