देश

Jammu Kashmir में PM मोदी के आगमन से गदगद स्थानीय बाशिंदे, बोले- ‘मोदी है, तो मुमकिन है’

PM Modi In Jammu Kashmir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर के कटरा दौरे के दौरान 46,000 करोड़ रुपए की योजनाओं के शुभारंभ से स्थानीय लोगों में खुशी और उत्साह की लहर है.

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व, विकास कार्यों और सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की जमकर तारीफ की. पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद से लेकर बुनियादी ढांचे और पर्यटन को बढ़ावा देने तक, लोगों ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया.

46,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात

जम्मू-कश्मीर के लोगों ने केंद्र सरकार की ओर से दी गई 46,000 करोड़ रुपए की योजनाओं को “बड़ी सौगात” करार दिया.

स्थानीय निवासी इका शर्मा ने कहा, “आज का दिन हमारे लिए बहुत खास है. पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर, खासकर पहाड़ी इलाकों के लिए बड़ा तोहफा दिया है. पीड़ित परिवारों, जिनके मकान और खेती को नुकसान हुआ, उन्हें आर्थिक मदद दी गई. यह बहुत बड़ी बात है.”

लोगों ने की पीएम नरेंद्र मोदी के विजन की तारीफ

उन्होंने पीएम के विजन की तारीफ की और कहा, “मोदी जी का विजन साफ है. हम उनके दर्शन से गर्व महसूस करते हैं और दिल से धन्यवाद देते हैं.”

बलवंत राज ने पीएम के कार्यों को जम्मू-कश्मीर के लिए गेम-चेंजर बताया. उन्होंने कहा, “अनुच्छेद 370 हटने से बहुत फायदा हुआ. पहले स्टेटस बनाने में दिक्कत होती थी, सुरक्षा और औपचारिकताएं मुश्किल थीं. लेकिन अब सड़कें चौड़ी हुईं, बड़े पुल बने और विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं.”

उन्होंने पर्यटन पर असर का जिक्र करते हुए कहा, “बरसात में रास्ते बंद हो जाते थे, जिससे पर्यटन रुक जाता था. अब सड़कों से समय और किराया बचेगा और 12 महीने पर्यटन बढ़ेगा.”

बलवंत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने के लिए भी प्रधानमंत्री की तारीफ की. उन्होंने कहा, ” ‘मेक इन इंडिया’ हथियारों पर गर्व है. राफेल और अन्य हथियार तैयार हैं. यह ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है. मोदी जी खुलकर बता रहे हैं कि हम दबाव में नहीं झुकेंगे.”

ट्रेन शुरू होने से हमारा समय बचेगा- संध्या देवी

संध्या देवी ने भी खुशी जताई. उन्होंने कहा, “ट्रेन शुरू होने से हमारा समय बचेगा. पहले पढ़ाई के लिए बाहर जाने में ट्रैफिक की वजह से वक्त बर्बाद होता था. अब समय की बचत होगी और व्यापार के मौके बढ़ेंगे.”

उन्होंने पर्यटन पर कहा, “टूरिस्ट माता के दर्शन के लिए आते हैं, उन्हें कोई डर नहीं. पाकिस्तान ने धर्म पूछकर हमारे लोगों को मारा, जो शर्मनाक है. लेकिन पीएम ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से दुनिया को जवाब दिया. उनके नेतृत्व में हम सुरक्षित महसूस करते हैं.”

कार्यक्रम में मौजूद एक अन्य शख्स ने कहा, “मोदी है तो मुमकिन है. जम्मू-कश्मीर के बच्चे-बच्चे में जोश है. हम पूरी ताकत से जवाब देंगे. यह बहुत बड़ी सौगात है. दिल से खुशी है और मोदी जी को धन्यवाद. जय हिंद, जय भारत!”

मोदीजी ने बड़ी सौगात दी, शानदार काम किया: साक्षी

साक्षी देवी ने भी प्रधानमंत्री की तारीफ की. उन्होंने कहा, “मोदी जी ने बड़ी सौगात दी. विकास के बारे में उन्होंने बहुत अच्छी बातें कहीं. उन्होंने शानदार काम किया है.”

जम्मू-कश्मीर के लोग पीएम मोदी के नेतृत्व, विकास योजनाओं और सुरक्षा के प्रति उनके रुख से उत्साहित हैं. यह सौगात क्षेत्र के विकास और समृद्धि का नया अध्याय शुरू करने वाली है.

दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में अंजी ब्रिज और चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया. इस खास मौके पर उनके साथ जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री ने कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई.

इस दौरान, पीएम मोदी ने कटरा में जनसभा को दिए अपने संबोधन में कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम में इंसानियत और कश्मीरियत दोनों पर वार किया. उसका इरादा भारत में दंगे कराने का था, कश्मीर के मेहनतकश लोगों की कमाई रोकने का था, इसलिए पाकिस्तान ने पर्यटकों पर हमला किया. टूरिज्म लगातार चार-पांच साल से बढ़ रहा था. हर साल यहां रिकॉर्ड संख्या में टूरिस्ट आ रहे थे. जिस टूरिज्म से जम्मू-कश्मीर के गरीबों के घर चलते हैं, उसको पाकिस्तान ने निशाना बनाया.

आईएएनएस

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

2 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

2 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

3 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

3 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

4 hours ago