देश

जाम का झंझट खत्म! पीएम मोदी ने नमो भारत कॉरिडोर को दिखाई हरी झंडी, बच्चों के साथ किया सफर

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और शहरी परिवहन को आज एक ऐतिहासिक रफ्तार मिल गई है. रविवार को पीएम मोदी (Narendra Modi) ने मेरठ के शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर ‘मेरठ मेट्रो’ और ‘नमो भारत ट्रेन’ (Namo Bharat Train) को हरी झंडी दिखाकर 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर को पूरी तरह से राष्ट्र को समर्पित कर दिया है.

सीएम योगी ने किया स्वागत

रविवार दोपहर जब पीएम मोदी मेरठ पहुंचे, तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उनका भव्य स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी सीधे शताब्दी नगर स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने मेट्रो और नमो भारत के शेष खंडों का आधिकारिक उद्घाटन किया.

बच्चों के साथ पीएम मोदी ने किया सफर

हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री ने शताब्दी नगर से ‘मेरठ साउथ स्टेशन’ तक नमो भारत में यात्रा की. इस दौरान उनके साथ स्कूली छात्र भी मौजूद रहे. सफर के दौरान पीएम मोदी ने बच्चों से बेहद आत्मीय बातचीत की, और दो छात्रों ने उन्हें कुछ खास तस्वीरें भी दिखाईं, जिसे देखकर पीएम काफी प्रसन्न नजर आए.

82 किलोमीटर का सफर अब मिनटों में

आज के उद्घाटन के साथ ही 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस (RRTS) कॉरिडोर का पूरा हिस्सा चालू हो गया है. इसमें दिल्ली का 5 किलोमीटर का हिस्सा (सराय काले खां से न्यू अशोक नगर) और उत्तर प्रदेश का 21 किलोमीटर का हिस्सा (मेरठ साउथ से मोदीपुरम) शामिल है. 180 किलोमीटर प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड के साथ, नमो भारत देश की पहली क्षेत्रीय तीव्र पारगमन प्रणाली है, जो साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ को दिल्ली से बेहद कम समय में जोड़ेगी.

ये भी पढ़ें: ढहा कांग्रेस किला..! BJP के हुए भूपेन बोरा, कितनी बदलेगी असम की चुनावी गणित?- Explainer

सबसे बड़ा ‘मल्टी-मॉडल हब’

इस उद्घाटन के साथ ही दिल्ली का सराय काले खां स्टेशन भी यात्रियों के लिए शुरू हो गया है. यह रणनीतिक रूप से एक प्रमुख ‘मल्टी-मॉडल हब’ (Multi-Modal Hub) है. यह स्टेशन हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, वीर हकीकत राय ISBT और रिंग रोड को एक साथ जोड़ता है, जिससे यात्रियों को कहीं भी जाने के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी. इसके अलावा मेरठ में शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम स्टेशन भी शुरू हो गए हैं.

एक ही ट्रैक पर मेट्रो और नमो भारत

देश में पहली बार एक ही बुनियादी ढांचे (ट्रैक) पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो का निर्बाध संचालन होगा. यह अंतर-शहरी (Inter-city) और शहर के भीतर (Intra-city) सुगम आवागमन के लिए एक मिसाल है. इससे सड़क पर ट्रैफिक का बोझ कम होगा और कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) उत्सर्जन में भारी कमी आएगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

24 घंटे, 5 खौफनाक हादसे और 50 से ज्यादा मौतें: कोलकाता से ग्वालियर तक…काल बनकर टूटी रफ्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…

5 minutes ago

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

7 minutes ago

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

34 minutes ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

35 minutes ago

गाजियाबाद में आधी रात को मुठभेड़, रेप केस में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…

1 hour ago