देश

पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर हुए रवाना, जी-20 समिट में पेश करेंगे भारत का दृष्टिकोण

PM Modi South Africa Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रवाना हुए हैं. उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ान भरी. वह दक्षिण अफ्रीका की ओर से आयोजित होने वाले ‘जी-20 लीडर्स’ समिट में हिस्सा लेंगे.

समिट के तीनों सत्रों में संबोधित करने की उम्मीद

‘जी-20 लीडर्स’ समिट का आयोजन जोहान्सबर्ग में होगा. यह विकासशील देशों में आयोजित होने वाला लगातार चौथा जी20 समिट होगा. समिट में प्रधानमंत्री मोदी ‘जी-20’ एजेंडा पर भारत का दृष्टिकोण पेश करेंगे. पीएम मोदी के समिट के तीनों सत्रों में संबोधित करने की उम्मीद है.

‘जी20 लीडर्स’ समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के जोहान्सबर्ग में उपस्थित कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करने की उम्मीद है. वे दक्षिण अफ्रीका की ओर से आयोजित की जा रही इंडिया-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (IBSA) लीडर्स बैठक में भी भाग लेंगे.

खास मुद्दों पर बात करने का मौका

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक संदेश में कहा, “मैं 21-23 नवंबर तक रिपब्लिक ऑफ साउथ अफ्रीका जा रहा हूं. मैं सिरिल रामफोसा (South Africa President) के बुलावे पर जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका की प्रेसीडेंसी में हो रहे 20वें ‘जी-20 लीडर्स’ समिट में शामिल होऊंगा.”

उन्होंने कहा कि यह एक खास समिट होगा, क्योंकि यह अफ्रीका में होने वाला पहला जी-20 समिट होगा. 2023 में जी-20 की भारत की प्रेसीडेंसी के दौरान अफ्रीकन यूनियन जी-20 का मेंबर बना था. यह समिट दुनिया के खास मुद्दों पर बात करने का एक मौका होगा. इस साल के जी-20 की थीम ‘एकजुटता, समानता और सस्टेनेबिलिटी’ है, जिसके जरिए साउथ अफ्रीका ने भारत और ब्राजील में हुए पिछले आयोजनों के नतीजों को आगे बढ़ाया है.

वसुधैव कुटुम्बकम के विजन साथ पेश करेंगे नजरिया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं समिट में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य’ के हमारे विजन के हिसाब से भारत का नजरिया पेश करूंगा. मैं पार्टनर देशों के लीडर्स के साथ अपनी बातचीत और समिट के दौरान होने वाले छठे ‘आईबीएसए समिट’ में हिस्सा लेने का इंतजार कर रहा हूं. इस विजिट के दौरान, मैं साउथ अफ्रीका में रहने वाले इंडियन डायस्पोरा के साथ अपनी बातचीत का भी इंतजार कर रहा हूं, जो इंडिया के बाहर सबसे बड़े डायस्पोरा में से एक है.”

ये भी पढ़ें: पत्रकारिता की आड़ में ‘आतंक का खेल’! जम्मू-कश्मीर में अखबार के दफ्तर से एके-47 की गोलियां और हैंड-ग्रेनेड पिन बरामद

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों की प्रोफाइल से कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

1 minute ago

फिल्मी स्टाइल या अतिरेक? स्कूटर स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आगे जो हुआ देख दंग रह गए लोग

मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…

19 minutes ago

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

34 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका से अलग हुए जस्टिस जॉयमाल्या बागची

नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…

34 minutes ago

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

47 minutes ago