देश

पीएम मोदी ने की सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात, कहा- उनके अनुभव से देश को होगा बहुत लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने उन्हें एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन के अनुभव से देश को बहुत लाभ होगा. प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की.

PM Modi ने एक्स पर तस्वीरें पोस्ट कीं

उन्होंने (PM Modi) लिखा, “सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की. उन्हें एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर बधाई दी. उनके लंबे समय तक सार्वजनिक सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव से हमारे देश को बहुत लाभ होगा. मैं कामना करता हूं कि वे हमेशा की तरह समर्पण और दृढ़ता के साथ राष्ट्र की सेवा करते रहें, जो उन्होंने हमेशा दिखाया है.”

इससे पहले, पीएम मोदी (PM Modi) ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर राधाकृष्णन को एनडीए का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनने पर बधाई दी थी. उन्होंने लिखा, “थिरु सीपी राधाकृष्णन ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में अपनी लगन, विनम्रता और बुद्धिमत्ता से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है. विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने हमेशा सामुदायिक सेवा और वंचितों के सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित किया है. उन्होंने तमिलनाडु में जमीनी स्तर पर व्यापक कार्य किया है. मुझे खुशी है कि एनडीए परिवार ने उन्हें हमारे गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित करने का निर्णय लिया है.”

जेपी नड्डा ने नाम का किया था ऐलान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीपी राधाकृष्णन के नाम का ऐलान किया. उन्होंने कहा, “हमने एनडीए में शामिल सभी दलों के साथ चर्चा की और उनसे सुझाव भी मांगे थे. इसके बाद सभी ने एनडीए के प्रत्याशी के रूप में सीपी राधाकृष्णन के नाम को मंजूरी दी. वह वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और तमिलनाडु के रहने वाले हैं.”

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वदेशी पहल का संकल्प: विश्व की आर्थिक उथल-पुथल में राह बनाना

बता दें कि चंद्रपुर पोन्नुसामी राधाकृष्णन को 31 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया था. इससे पहले, उन्होंने लगभग डेढ़ साल तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में काम किया. इसके अलावा, वे तेलंगाना के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल चुके हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जोजरी नदी प्रदूषण मामला; सुप्रीम कोर्ट का राजस्थान सरकार को ZLD प्लांट के लिए आर्थिक सहायता नीति बनाने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने जोजरी नदी प्रदूषण मामले में राजस्थान सरकार को ZLD प्लांट लगाने वाले…

34 minutes ago

‘सरकार आने दो देख लेंगे…’  शिवपाल यादव को डरा रही सपा कार्यकर्ताओं की जुबान, खींच डाली रेड लाइन

Shivpal Yadav: शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं पर अनुशासन का डंडा चलाते हुए कहा कि अगर…

1 hour ago

West Bengal Encounter: भांजी से रेप और हत्या का मुख्य आरोपी ढेर, सरकार आने के बाद चौथा मामला

West Bengal Encounter: पश्चिम बंगाल के रायगंज में 12 साल की भांजी से रेप और मर्डर…

1 hour ago

अहमदाबाद को मिलने जा रही बड़ी सौगात! अमित शाह आज करेंगे इन 5 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन, बदल जाएगा शहर का नक्शा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में कई उद्घाटन…

2 hours ago