प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी को उनके जन्मदिन के मौके पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएं साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि रंगास्वामी का लंबा प्रशासनिक अनुभव और उनका विकासोन्मुखी नेतृत्व हमेशा से पुडुचेरी के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हुआ है. प्रधानमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर लिखा- “पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी जी को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं. उनके लंबे अनुभव और विकास से जुड़े नेतृत्व का हमेशा से पुडुचेरी के लोगों को बहुत फायदा मिला है. मैं उनके स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना करता हूं.”
Best wishes to the Chief Minister of Puducherry, Shri N. Rangasamy Ji on his birthday. His experienced and development-oriented leadership has benefitted the people of Puducherry. Praying for his long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 4, 2026
ये भी पढे़ं- युवाओं के नाम पीएम मोदी का मोटिवेशनल संदेश: लिखा- साधना और कड़ी मेहनत से ही चमकती है असली प्रतिभा!
एन. रंगास्वामी पुडुचेरी की राजनीति के एक बेहद कद्दावर और लोकप्रिय नेता माने जाते हैं जिनका आम जनता से सीधा और गहरा जुड़ाव है. ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (AINRC) पार्टी के संस्थापक रंगास्वामी अपनी सादगी और जनहित के कामों के लिए जाने जाते हैं. अपने लंबे राजनीतिक करियर में उन्होंने कई बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है. जमीन से जुड़े होने के कारण स्थानीय जनता के बीच उनकी पकड़ हमेशा से बहुत मजबूत रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…