देश

पंजाब में ‘पगड़ी’ पर घमासान तो UP में कांग्रेस की नई ब्रिगेड तैयार! जानिए 5 राज्यों में चुनाव से पहले क्या है हलचल?

Punjab Turban Controversy: अगले साल उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड सहित5 राज्यों में चुनाव होने हैं. एक तरफ पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बीच पगड़ी को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस टैलेंट हंट कार्यक्रम के जरिये चुनावी राज्यों में अपनी नई मीडिया टीमों को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है. पहले बात पंजाब की करते हैं.

पंजाब में विधानसभा चुनाव की आहट होते ही हरियाणा के मुख्यमंत्री की गुरुओं की जमीन पर सियासी सक्रियता तेज हो गई है. वो लगातार पंजाब का दौरा कर बीजेपी के पक्ष में नैरेटिव गढ़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं. अपने दौरों के दौरान वो पगड़ी पहनकर और पंजाबी में लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. लोग इसे पंजाबियों से जुड़ने की रणनीति के तौर पर देख रहे हैं.

इसी बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने नायब सैनी की पगड़ी को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी जिसने माहौल गर्मा दिया. उन्होंने कहा कि सैनी पंजाब में घुसने से पहले पगड़ी पहनते हैं. वो पगड़ी के जरिये राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं. भगवंत मान के इस बयान ने पंजाब में एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है.

दस्तार पर मान की टिप्पणी से भावनाएं आहत

नायब सिंह सैनी ने पंजाबी सीएम पर पलटवार करते हुए माफी मांगने की मांग की है. उन्होंने कहा कि दस्तार (पगड़ी) केवल पहनावा नहीं बल्कि, गुरुओं के सम्मान और परंपरा का प्रतीक है. गुरुओं के इस सम्मान को लेकर भगवंत मान की टिप्पणी से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. इसके लिए उन्हें अपने बयान को लेकर माफी मांगनी चाहिये.

उधर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए टैलेंट हंट प्रोग्राम शुरू कर दिया है. इस कार्यक्रम के तहत चुने गए लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा रही है. पार्टी ने उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में नई मीडिया टीमें गठित की है.

पवन खेड़ा की देखरेख में चल रहा कार्यक्रम

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख और राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा की देखरेख में यह कार्यक्रम चल रहा है. इस कार्यक्रम का उद्वेश्य पार्टी में ऐसे लोगों को लाना है जो पार्टी की विचारधारा, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ रखते हो और मीडिया व सार्वजनिक मंचों से पार्टी का पक्ष बेहतर तरीके से रख सकें.

वहीं उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने 100 से अधिक लोगों की टीम तैयार की है. इसमें प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, रिसर्चर्स और प्रचारक शामिल हैं वहीं हिमाचल प्रदेश में भी दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.

ये भी पढ़ें- मोकू, तोकू, मुर्गी और दाल; ट्रस्ट से हटे शिवपाल तो मंत्री लक्ष्मीनारायण ने किया मीम वाला तंज, क्या है पूरी बात?

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक पंजाब में पगड़ी विवाद और कांग्रेस की नई टीम बनाना, दोनों ही आने वाले चुनावों को लेकर शुरू हुए हैं. जहां भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच टकराव बढ़ता दिख रहा है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस अपनी मीडिया मैनेजमेंट को मजबूत करने की कोशिश कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

18 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

34 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago