रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर 4 दिसंबर को भारत पहुंचने वाले हैं. रूसी राष्ट्रपति के आगमन को लेकर दिल्ली में तैयारी पूरी कर ली गई है. पुतिन का 30 घंटे का ये भारत दौरा बेहद खास माना जा रहा है. उनके लिए सख्त सुरक्षा का इंतजाम किया गया है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस दौरे पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं वार्षिक भारत-रूस द्विपक्षीय समिट में भी शामिल होंगे. पुतिन का ये दौरा 4 दिसंबर की शाम से 5 दिसंबर की देर रात तक चलेगा. रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से बीते चार सालों में पुतिन का ये पहला भारत दौरा है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 4 दिसंबर की शाम को पीएम मोदी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करेंगे. इसके बाद शाम 7 बजे उनके आगमन पर एक प्राइवेट डिनर का भी आयोजन किया जाएगा.
वहीं, पीएम मोदी और पुतिन के बीच 5 दिसंबर को बैठक होगी, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. 5 दिसंबर को राष्ट्रपति पुतिन को गॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जाएगा. फिर वह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद सुबह 11 बजे हैदराबाद में 23वीं वार्षिक भारत-रूस द्विपक्षीय समिट शुरू होगी. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, तकनीक, स्पेस और रणनीतिक सहयोग के क्षेत्र को लेकर चर्चा होगी. बाद में दोनों पक्षों की तरफ से एक संयुक्त बयान भी जारी किया जाएगा.
पारंपरिक रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र के अलावा, आर्थिक संबंधों पर भी खास फोकस रहेगा. फिर उसी दिन 4 बजे दोनों नेता भारत मंडपम में भारत-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे. इसके बाद भारत की प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रूसी प्रेसिडेंट के लिए डिनर का आयोजन करेंगी. डिनर में शामिल होने के बाद रूसी राष्ट्रपति यहां से रवाना हो जाएंगे.
बता दें कि पुतिन के भारत दौरे से पहले रूस ने भारत के साथ एक बड़ी डील पर मुहर लगा दी है. रूसी संसद के निचले सदन ड्यूमा ने बुधवार को भारत-रूस रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक सपोर्ट (आरईएलओएस) समझौते को मंजूरी दी है. इसके तहत दोनों देश अपने सैन्य अड्डे, बंदरगाह, सप्लाई प्वाइंट, एयरफील्ड, सुविधाएं और संसाधनों को एक-दूसरे के साथ एक्सचेंज करेंगे. साथ ही, इस अभियान में होने वाला खर्च दोनों देशों की तरफ से उठाया जाएगा.
ये भी पढ़ें: दिव्यांगजनों को ‘बराबर का हिस्सेदार’ बनाने से ही देश का विकास होगा पूरा- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…