देश

क्या रायपुर में पड़ने वाला है ‘गुटखा अकाल’? पुलिस की रेड से सप्लाई चेन टूटी; शौकीनों की बढ़ी धड़कनें

Raipur Police Raid Illegal Gutkha: मनोज/रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी चोट की है. नॉर्थ जोन पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने खमतराई थाना क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये का गुटखा और तंबाकू जब्त किया है. यह कार्रवाई ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक यार्ड में की गई, जहां अवैध रूप से गुटखा डंप करके रखा गया था.

20 लाख का अवैध जखीरा

पुलिस (Raipur Police Raid) को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि खमतराई इलाके में गुटखा का अवैध भंडारण और कालाबाजारी की जा रही है. सूचना के आधार पर डीसीपी (नॉर्थ) मयंक गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यार्ड में दबिश दी. मौके से करीब 160 बोरी ‘सितार’ गुटखा और 300 बोरी तंबाकू बरामद किया गया है. जब्त किए गए माल की अनुमानित कीमत 10 से 20 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है.

कालाबाजारी की थी तैयारी?

सूत्रों के मुताबिक, गुटखे के दामों में बढ़ोतरी की अटकलों के बीच माफिया ने इसे स्टॉक कर रखा था ताकि बाद में ऊंचे दामों पर बेचा जा सके. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया है और संचालक से पूछताछ कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतना बड़ा जखीरा कहां से लाया गया था और इसे शहर के किन इलाकों में खपाने की योजना थी.

अब होगी असली-नकली की जांच

जब्त किया गया गुटखा असली है या नकली, इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने फूड सेफ्टी विभाग को भी सूचित कर दिया है. विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है. यह जांच इसलिए भी अहम है क्योंकि कई बार बाजार में हानिकारक रसायनों वाला नकली गुटखा भी खपाया जाता है.

ये भी पढ़ें: ‘हिल गई हूं, गुस्से में हूं’..ममता बनर्जी को क्या हुआ? पोस्ट कर मांगा न्याय

अधिकारियों का बयान

पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ) मयंक गुर्जर ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा, “हमें अवैध भंडारण की सूचना मिली थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई की गई. फूड सेफ्टी विभाग की रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. अवैध कारोबार के खिलाफ हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा.”

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा और खमतराई थाना प्रभारी की अहम भूमिका रही. पुलिस अब इस अवैध कारोबार के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago