देश

West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर दक्षिण 24 परगना में हमला, TMC समर्थकों पर आरोप

West Bengal News: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के काफिले को निशाना बनाया गया है. दक्षिण 24 परगना के पाथरप्रतिमा विधानसभा क्षेत्र के बैरागी मोड़ के पास भीड़ ने सुवेंदु अधिकारी का रास्ता रोकने का प्रयास किया. भाजपा नेता ने आरोप लगाए कि हमला इलाके में अवैध रूप से रहने वाले घुसपैठियों ने किया.

सुवेंदु अधिकारी इलाके में स्थानीय व्यापारिक समुदाय की ओर से आयोजित काली पूजा के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने गए थे. इसी दौरान उनके काफिले पर हमला हुआ. भाजपा नेता ने घटना का वीडियो भी शेयर किया है. उन्होंने आरोप लगाए, “दक्षिण 24 परगना जिले में मुझे अवैध बांग्लादेशी मुसलमानों के बार-बार हमलों का सामना करना पड़ा. यह बाधा, तोड़फोड़ और अराजकता किसी और ने नहीं, बल्कि टीएमसी जिला परिषद सदस्य रेखा गाजी ने एसपी कोटेश्वर राव की मदद और समर्थन से रची थी.”

पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “कम से कम सात जगहों पर कार को रोकने की कई कोशिशें की गईं और लालपुर मदरसे के ठीक सामने एक हमला हुआ.” सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि वे किसी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होने वाले थे, बल्कि एक हिंदू के रूप में काली पूजा और दिवाली उत्सव में शामिल होने जा रहे थे.

उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “ये लोग, जो मुख्य रूप से घुसपैठिए हैं, एसआईआर प्रक्रिया के कारण अपने भविष्य को लेकर आशंकित हैं, इसलिए वे अपना गुस्सा निकाल रहे हैं. यह क्षेत्र बांग्लादेश से सटा हुआ है और इस निकटता ने उन्हें घुसपैठियों के अनुकूल टीएमसी पारिस्थितिकी तंत्र की मदद से यहां बसने का मौका दिया है.”

वे मुझे डरा नहीं सकते

सुवेंदु अधिकारी ने सवाल करते हुए कहा, “क्या पश्चिम बंगाल राज्य में कोई हिंदू कट्टरपंथियों की बाधाओं का सामना किए बिना किसी भी धार्मिक आयोजन में स्वतंत्र रूप से भाग नहीं ले सकता? वे मुझे डरा नहीं सकते.” उन्होंने यह भी कहा कि वे पूजा के दौरान भी वापस जाएंगे.

बता दें कि भाजपा नेताओं पर हालिया हमलों के घटनाक्रम में यह तीसरा बड़ा हमला है. इससे पहले, दार्जिलिंग से सांसद राजू बिस्ता पर हमला हुआ, जब वे आपदा से प्रभावित लोगों से मिलने के लिए जा रहे थे. वहीं, भाजपा सांसद खगेन मूर्मू पर भी हमला हो चुका है, जो भाजपा विधायक के साथ लोगों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंचे थे.


ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीटों की खींचतान, ‘फ्रेंडली फाइट’ से बढ़ेगी टक्कर


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

33 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

3 hours ago