देश

बागेश्वर धाम विवाह समारोह के जोड़े को 51 हजार मिलेंगे : मोहन यादव

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला स्थित बागेश्वरधाम में महाशिवरात्रि पर गरीब बेटियों के लिए विवाह समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया कि राज्य सरकार की योजना के मुताबिक, सभी जोड़ों को 51-51 हजार रुपए दिए जाएंगे.

विवाह समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू सभी जोड़ों के लिए लाई उपहार

महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित निर्धन बालिकाओं के विवाह समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी जोड़ों के लिए उपहार लेकर आईं. इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सरकार की योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इन सभी जोड़ों को राज्य सरकार की योजना के अनुसार 51 हजार रुपए दिए जाएंगे. इस विवाह समारोह में कई संदेश छिपे हुए हैं, जो आज की दृष्टि से भी हम सभी के लिए उपयोगी हैं. यह ऐसा समारोह है, जो जाति विषमताओं के खिलाफ लड़ने के साहस और संघर्ष को दर्शाता है, धाम में मौजूद लोग इसके साक्षी बने.

धीरेंद्र शास्त्री ने बताई आयोजन के शुरू होने की कहानी

उन्होंने कहा कि यहां 251 घोड़ों पर दूल्हे आए हैं. यह सामाजिक सद्भाव का उदाहरण बना है, क्योंकि घोड़े पर बैठने को लेकर कई तरह की बातें आती रही हैं. इस आयोजन के शुरू होने की कहानी भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताई. उन्होंने बताया कि अपनी बहन की शादी के दौरान उन्होंने किस तरह की समस्याओं का सामना किया था, तभी उन्होंने प्रण कर लिया था कि जब सामर्थ्यवान बनेंगे तो निर्धन कन्याओं की शादी कराएंगे. अब उसी के तहत यह समारोह सात साल से आयोजित कर रहे हैं.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कही ये बात

दूसरी तरफ पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देश के मंदिरों और मठों की दान पेटियों को गरीब बेटियों के लिए खोलने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसा हो जाता है तो भारत को विश्व गुरु बनने में देर नहीं लगेगी. उन्होंने अपनी बहन की शादी में आई दिक्कत का जिक्र करते हुए बताया कि जब बहन की शादी की, उस दौरान उन्हें कर्ज लेना पड़ा, भंडारे का इंतजाम मुश्किल हुआ, तभी तय किया कि जैसे हमें अपनी बहन के विवाह के लिए इतना परेशान और निराश होना पड़ रहा है, वैसा भारत के किसी अन्य भाई को परेशान न होना पड़े. भगवान ने सामर्थ्यवान बनाया तो यह कार्यक्रम कर रहे हैं.

पिछले 7 साल से हो रहा विवाह समारोह आयोजित

उन्होंने आगे बताया कि इस विवाह समारोह के लिए बेटियों का चयन एक प्रक्रिया के तहत समिति के लोग करते हैं. धीरेंद्र शास्त्री आगे बोले कि जब बेटियां यहां से विदा होती हैं तो मन प्रसन्नता से भर जाता है. पिछले 7 साल से यहां निर्धन बेटियों के विवाह समारोह आयोजित किए जा रहे हैं. इस बार कैंसर अस्पताल का शिलान्यास हुआ है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

4 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

26 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

45 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

52 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago