देश

1,2, नहीं पूरे…विधायकों के बाद सांसदों की बारी! सामने आई TMC के बागियों की संख्या

TMC Crisis After West Bengal Polls: पश्चिम बंगाल के सियासी अखाड़े से इस वक्त की सबसे बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. कोलकाता से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक गलियारों में एक नया भूचाल आ गया है. विधानसभा में विधायकों की बड़ी बगावत झेलने के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के संसदीय दल में भी ऐतिहासिक दोफाड़ होने की कगार पर है. सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी के करीब 18 से 20 सांसद इस वक्त भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेतृत्व के सीधे संपर्क में हैं और वे किसी भी वक्त पाला बदल सकते हैं.

यह बागी सांसद आगामी 8 जून को दिल्ली में लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करने की तैयारी में हैं. हालिया चुनाव परिणामों के बाद पहले से ही बैकफुट पर चल रही टीएमसी के लिए यह बगावत रीढ़ की हड्डी टूटने जैसी है. पार्टी की कद्दावर नेता काकोली घोष दस्तीदार ने पहले ही टीएमसी के सभी पदों से इस्तीफा देकर और खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर करके इस बगावत की पटकथा पर मुहर लगा दी है.

दलबदल का गणित (TMC MPs rebellion against Mamata Banerjee)

लोकसभा में टीएमसी के पास कुल 28 सांसद हैं, जबकि राज्यसभा में उनके 13 सदस्य हैं. दलबदल विरोधी कानून (Anti-Defection Law) के तहत बिना सांसदी गंवाए पार्टी तोड़ने के लिए दो-तिहाई सांसदों का एक साथ अलग होना अनिवार्य है. 28 सांसदों के लिहाज से यह जादुई आंकड़ा ठीक 19 सांसद बैठता है. यदि बागियों की यह संख्या 20 तक पहुंचती है, तो ममता बनर्जी के हाथ से न सिर्फ उनकी पार्टी की कमान छिन जाएगी, बल्कि संसद में ‘असली टीएमसी’ होने का तमगा भी बागी गुट के पास चला जाएगा.

बीजेपी के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित होगा यह दांव (TMC rebel MPs Delhi march and strategy)

इस बगावत की गूंज सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसका सीधा असर केंद्र की सत्ता और एनडीए (NDA) के समीकरणों पर भी पड़ेगा. लोकसभा में फिलहाल बीजेपी के पास अपने खुद के 240 सांसद हैं और पूर्ण बहुमत के लिए 272 का आंकड़ा चाहिए.

ये भी पढ़ें: अन्नामलाई की ‘सुनामी’: 24 घंटे में 13 लाख लोगों ने हिलाई स्टालिन-विजय की जमीन; क्या है 2031 का प्लान?

यदि टीएमसी के 20 बागी सांसद बीजेपी का दामन थाम लेते हैं या उन्हें समर्थन देते हैं, तो बीजेपी का निजी आंकड़ा 260 के पार पहुंच जाएगा. इससे केंद्र सरकार की अपने एनडीए सहयोगियों (जैसे टीडीपी और जेडीयू) पर निर्भरता काफी हद तक कम हो जाएगी और सरकार बेहद मजबूत स्थिति में आ जाएगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

4 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

7 minutes ago

लो जी, अब डॉक्टर के यहां भी मरीज सुरक्षित नहीं! इलाज कराने पहुंची थी नाबालिग, सिविल सर्जन पर रेप का आरोप

Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…

17 minutes ago

‘असाधारण राष्ट्र-निर्माता थे नानाजी…’, जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन

PM Modi on Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती…

17 minutes ago

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

33 minutes ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

47 minutes ago