देश

“अभी ये ट्रेलर था…सही समय आने पर दुनिया को पूरी पिक्चर भी दिखाएंगे”, भुज एयरबेस से राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) दो दिवसीय गुजरात के दौरे पर हैं. उन्होंने भुज एरयबेस पहुंचकर सेना के जवानों से मुलाकात की और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए उन्हें बधाई देते हुए उत्साह बढ़ाया. रक्षा मंत्री ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं आज आपके बीच में आपका अभिनंदन करने के लिए आया हूं. ऑपरेशन सिंदूर में सचमुच में आप लोगों ने करिश्माई काम किया है और भारत का मस्तक आपने सारी दुनिया में ऊंचा किया है.

शहीदों को नमन करने आया हूं- Rajnath Singh

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो हमारे सैनिक अथवा हमारे नागरिक शहीद हुए हैं, मैं सबको नमन करता हूं और जो हमारे बहादुर जवान घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मैं ईश्वर से कामना करता हूं.”

“हमारी वायु सेना की पहुंच पाक के हर कोने तक है”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा, “यह कोई छोटी बात नहीं है कि हमारी एयरफोर्स की पहुंच पाकिस्तान के हर कोने तक है और यह बात पूरी तरह से साबित हो चुकी है… आज स्थिति यह है कि भारत के फाइटर प्लेन बिना सरहद पार किए ही, यहीं से उनके हर कोने तक सीधा प्रहार करने में पूरी तरह से सक्षम हैं. पूरी दुनिया ने देख लिया है कि कैसे आपने पाकिस्तान की धरती पर मौजूद 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है. बाद में की गई कार्रवाई में उनके अनेक एयरबेस भी तबाह कर दिए… आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का संदेश पूरी दुनिया तक इस बार पहुंचा दिया है.”

पूरी दुनिया ने सुनी मिसाइलों की गूंज- Rajnath Singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने भुज एयर बेस पर कहा, “ऑपरेशन सिंदूर का नाम हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा था…ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आपने जो किया, उस पर सभी भारतीयों को गर्व है. पाकिस्तानी धरती पर आतंक के अजगर को कुचलने के लिए भारतीय वायुसेना के लिए 23 मिनट काफी थे…आपने दुश्मन की धरती पर मिसाइलें गिराईं, उन मिसाइलों की गूंज सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं थी, पूरी दुनिया ने सुनी. वह गूंज आपके शौर्य और पराक्रम की थी…”

यह भी पढ़ें- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भुज पहुंचे, एयर फोर्स स्टेशन का किया निरीक्षण, एयर वॉरियर्स से करेंगे संवाद

ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है- Rajnath Singh

रक्षा मंत्री ने कहा, “आपने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी बुनियादी ढांचे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है लेकिन पाकिस्तान इस कोशिश मे लग गया है कि ध्वस्त हुए आतंकी ढांचे को फिर से खड़ा किया जाए… मेरा मानना ​​है कि पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष(IMF) से प्राप्त धन का एक बड़ा हिस्सा अपने देश में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर खर्च करेगा… भारत चाहता है कि IMF पाकिस्तान को दिए जाने वाले वित्त पोषण पर पुनर्विचार करे…रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भुज एयर बेस पर कहा, “ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है. जो कुछ भी हुआ वह सिर्फ एक ट्रेलर मात्र था. जब सही समय आएगा, हम पूरी पिक्चर भी दुनिया को दिखाएंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

8 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

29 minutes ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

50 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

1 hour ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

1 hour ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

2 hours ago