देश

8 घंटे की हिरासत और पूछताछ के बाद उदयनिधि स्टालिन को मिली बेल, DMK कार्यकर्ताओं का जश्न!

Udhayanidhi Stalin Bail: तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को पुलिस पूछताछ के बाद स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया. उन्हें उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में हिरासत में लिया गया था. उनकी रिहाई मद्रास हाईकोर्ट के उस निर्देश के बाद हुई, जिसमें पुलिस को मंगलवार को ही पूछताछ पूरी कर उन्हें छोड़ने का आदेश दिया गया था.

उदयनिधि स्टालिन से तंजावुर जिले के सेंगिपट्टी पुलिस स्टेशन में करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक सुंदरवथनम भी मौजूद रहे. पूछताछ शुरू होने तक उदयनिधि करीब आठ घंटे पुलिस हिरासत में रह चुके थे.

थाने के बाहर डटे रहे डीएमके कार्यकर्ता

शुरुआत में पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए तंजावुर साउथ पुलिस स्टेशन ले जाने वाली थी, लेकिन वहां बड़ी संख्या में डीएमके कार्यकर्ताओं के जुटने के कारण पूछताछ का स्थान बदलकर सेंगिपट्टी पुलिस स्टेशन कर दिया गया.

बताया गया कि उदयनिधि ने पहले सेंगिपट्टी में पूछताछ का विरोध किया और पुलिस वाहन से उतरने से इनकार कर दिया. हालांकि, पुलिस अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत के बाद वह थाने के अंदर गए और जांच में सहयोग किया.

रिहाई के बाद उदयनिधि स्टालिन का डीएमके कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. वह एक खुले वाहन में सवार होकर समर्थकों का अभिवादन करते नजर आए और हाथ हिलाकर उनका धन्यवाद किया.

मद्रास हाईकोर्ट में दायर की थी अग्रिम जमानत याचिका

इससे पहले हिरासत में लिए जाने से पूर्व उदयनिधि स्टालिन के वकील ने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि उदयनिधि को न्यायिक हिरासत में भेजने का कोई इरादा नहीं है और पूछताछ के बाद उन्हें स्टेशन बेल दे दी जाएगी.

सरकार के इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर लेते हुए मद्रास हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि पूछताछ मंगलवार को ही पूरी कर ली जाए और इसे अगले दिन तक न खींचा जाए. साथ ही पूछताछ के बाद उदयनिधि स्टालिन को रिहा करने का आदेश दिया.

पूर्व सीएम ने की कड़ी निंदा

इस बीच डीएमके अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ टीवीके सरकार अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए नेता प्रतिपक्ष को निशाना बना रही है. उनका यह भी आरोप था कि सरकार उदयनिधि स्टालिन को बुधवार से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने से रोकना चाहती थी.

ये भी पढ़ें- दतिया और बांकीपुर में खलबली: जीतू पटवारी ने CM को लिखा पत्र, अनंत सिंह ने बताई किसकी जीत?

उदयनिधि स्टालिन की हिरासत के बाद राज्य के कई हिस्सों में डीएमके कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. चेन्नई से तंजावुर ले जाए जाने के दौरान विभिन्न पुलिस थानों और अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

1 minute ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

2 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

13 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

17 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

44 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

46 minutes ago