देश

सुरक्षा में बड़ी चूक या लापरवाही? अमृतसर में बीच सड़क कैदियों से भरी बस को धक्का मारती दिखी पुलिस

Amritsar Police Viral Video: अमृतसर में कैदियों को ले जा रही एक पुलिस बस के खराब होने का वीडियो वायरल हुआ है. बस को धक्का लगाते पुलिस कर्मियों के इस मंजर ने जेल प्रशासन की तैयारियों और वाहनों की खस्ता हालत पर सवालिया निशान लगा दिए हैं. घटना के दौरान कैदियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं.

खाकी वर्दी में बस को धक्का मार रहे

अमृतसर के खजाना गेट के बाहर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कैदियों से भरी एक पुलिस बस अचानक खराब हो गई, जिसे चालू करने के लिए वहां तैनात पुलिस कर्मियों को खुद मोर्चा संभालना पड़ा. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खाकी वर्दी में तैनात जवान पूरी ताकत से बस को धक्का मार रहे हैं, जबकि अंदर कैदी मौजूद हैं.

प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े

यह दृश्य सामने आने के बाद अमृतसर सेंट्रल जेल प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह घटना प्रशासन की बड़ी लापरवाही को दर्शाती है. कैदियों के परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों की समय पर मरम्मत और देखरेख न होना किसी बड़ी मुसीबत को बुलावा दे सकता है.

रक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी चिंता जताई जा रही

सबसे बड़ी चिंता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जताई जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि व्यस्त सड़क पर बस के इस तरह खराब होने से कैदियों के फरार होने या उन पर हमला होने का खतरा बना रहता है. ऐसी स्थिति में अगर कोई अप्रिय घटना घट जाती, तो इसका जिम्मेदार कौन होता?

फिलहाल, इस वीडियो ने विभाग की काफी किरकिरी कराई है और लोग अब जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी के ‘सिंघम’ ने कराई किरकिरी, IPS अजय पाल शर्मा को TMC ने दी ‘4 तारीख’ की धमकी; क्या बोले आखिलेश?

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

9 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

18 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

54 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

2 hours ago