देश

Weather Update: दिल्ली और उत्तर भारत में दीपावली के बाद हवा हुई ‘जहरीली’, जानें आज मौसम का हाल

Weather Update: दीपावली के मौके पर दिल्ली और उत्तर भारत में पटाखों का जो उत्साह देखने को मिला, उसका असर सिर्फ खुशियों तक सीमित नहीं रहा. राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों की हवा अब बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है. मंगलवार सुबह राजधानी के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 से ऊपर दर्ज किया गया.

नई दिल्ली में AQI 758, आनंद विहार में 500 और नारायणा में 611 तक पहुँच गया. सीपीसीबी के आंकड़े साफ दिखाते हैं कि पटाखों के धुएं ने शहर की हवा को ‘जहरीली’ बना दिया है.

उत्तर भारत में ठंड बढ़ने का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों को लेकर चेतावनी जारी की है. उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट के संकेत हैं. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में 21 अक्टूबर तक बर्फबारी की संभावना जताई गई है.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों में दिखाई दे सकता है. इसका मतलब है कि इन राज्यों में अगले हफ्ते ठंड का असर बढ़ेगा और लोग स्वेटर या गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने को मजबूर हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सांसों पर प्रदूषण का पहरा! दिवाली के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 900 के पार

उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम

यूपी में इस हफ्ते से ठंड बढ़ने के आसार हैं. वहीं, उत्तराखंड में भी 21 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है. बिहार में आज का दिन साफ-सुथरा रहने वाला है और बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है. पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है.

दक्षिण भारत में भारी बारिश और तूफानी हालात

दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आज भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. तमिलनाडु में आंधी और तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago