देश

15 राज्यों में 65 की स्पीड से तूफानी आंधी और बारिश का ‘टॉर्चर’, दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड होगा ‘कूल-कूल’

Weather Update Today 10 september: सितंबर के दूसरे हफ्ते में मॉनसून ने अपनी ऐसी गदर चाल चली है कि देश के बड़े हिस्से में हाहाकार मचना तय माना जा रहा है…दरअसल भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 सितंबर 2026 को देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे 15 राज्यों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश और आंधी-तूफान की तगड़ी चेतावनी ठोंक दी है.

इस मौसमी उथल-पुथल के बीच 65 किलोमीटर प्रति घंटे की खौफनाक रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी और बादलों की भयंकर गर्जना के साथ आसमानी बिजली का तांडव देखने को मिलेगा.

यूपी के 11 जिलों में कुदरत का तांडव(Weather Update Today)

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज मौसम का मिजाज बेहद खौफनाक रहने वाला है. मौसम विभाग ने गोरखपुर, बहराइच, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) और जौनपुर समेत 11 प्रमुख जिलों में बिजली कड़कने और तूफानी आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 65 किमी/घंटे की स्पीड से झन्नाटेदार हवाएं चलेंगी. वहीं राजधानी लखनऊ में भी दिनभर घने काले बादलों का डेरा रहेगा.

बिहार में ऑरेंज अलर्ट

बिहार के मैदानी इलाकों में बादलों का ऐसा भयंकर विस्फोट होने वाला है कि मौसम विभाग को तुरंत ‘ऑरेंज अलर्ट’ दागना पड़ा है. पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, कटिहार, बक्सर, सिवान और भागलपुर सहित 16 जिलों में आज झमाझम पानी गिरेगा. 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली तूफानी हवाएं और बिजली गिरने का भारी खतरा बना रहेगा, जिससे निचले इलाकों में पानी भरने का पूरा अंदेशा है.

एमपी में गिरेगा आफत बनेगी बारिश(Aaj ka Mausam)

मध्य प्रदेश में मॉनसून का सिस्टम सबसे ज्यादा आक्रामक मूड में नज़र आ रहा है. आईएमडी ने राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, गुना, खंडवा, नीमच और नर्मदापुरम समेत दर्जनों जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं दिनभर तबाही मचा सकती हैं, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है.

देश के प्रमुख जिलों का हाल:

शहर अधिकतम तापमान (9 सितंबर) न्यूनतम तापमान (9 सितंबर)
दिल्ली 36°C 26°C
मुंबई 31°C 26°C
चेन्नई 33°C 28°C
कोलकाता 31°C 27°C
लखनऊ 33°C 26°C
पटना 32°C 27°C
रांची 28°C 23°C
भोपाल 31°C 24°C
जयपुर 35°C 25°C
शिमला 25°C 18°C
नैनीताल 24°C 18°C

दिल्ली में वीकेंड पर टूटेगा बादलों का सब्र

राजधानी दिल्ली में आज (Aaj ka Mausam) यानी 10 सितंबर को तो मौसम लगभग साफ रहेगा और धूप छांव का खेल चलेगा, लेकिन यह महज तूफान से पहले की शांति है. 11 सितंबर से आसमान में घने काले बादल जमना शुरू होंगे और शनिवार यानी 12 सितंबर से लेकर 13 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर में बादलों का भयंकर टॉर्चर देखने को मिलेगा. वीकेंड पर मूसलाधार बारिश पूरे शहर को पानी-पानी कर देगी, जबकि 15 सितंबर को एक बार फिर भारी बारिश की संभावना है.

राजस्थान के भी 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में भले ही मॉनसून थोड़ा सुस्त पड़े, लेकिन अलवर, भरतपुर, डीग, दौसा और करौली में बादलों की जोरदार एंट्री होगी. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे 15 राज्यों में(Weather Update Today) तेज हवाओं और आंधी-पानी का पूरा असर दिखेगा. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव के खतरे को देखते हुए आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट पर हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन पर आरोप गठित, अदालत ने पढ़कर सुनाए आरोप, हेमंत सोरेन का इनकार

Hemant Soren: बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले…

4 minutes ago

केस को दूसरी बेंच में ट्रांसफर करने पर सुप्रीम कोर्ट में तकरार: पूछा- बिना जानकारी दिए लिस्ट से क्यों हटाया?

सुप्रीम कोर्ट में केस ट्रांसफर पर कलह शुरू हो गई. सुनवाई से ठीक पहले लिस्ट…

6 minutes ago

‘अखिलेश के बिना सब सूना…’, आखिर कौन सा खेल खेल रहे हैं बृजभूषण शरण सिंह?

Brij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अखिलेश के बिना सब सूना…

18 minutes ago

क्या हैं पीएम मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले? देश में आएगा बड़ा बदलाव

PM Modi Cabinet Decisions: पीएम मोदी मंत्रिमंडल ने बुधवार को एक अहम बैठक कर 3…

19 minutes ago

‘साहब! बस में सांप है…’, पाली में ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, सुरक्षित बाहर निकाले गए बच्चे

पाली में बच्चों को लेने जा रही एक निजी स्कूल बस में अचानक सांप घुसने…

25 minutes ago