Weather Update: देश के कई राज्यों में धीरे-धीरे ठंड अपना रूप दिखाना शुरू कर चुकी है. उत्तरी भारत के राज्यों में लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है और सुबह-शाम चल रही ठंडी हवाओं के कारण सर्दी ज्यादा महसूस हो रही है. वहीं कई राज्यों में कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दूसरी तरफ, दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में खराब हवा ने भी लोगों को परेशान कर दिया है.
दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों को इन दिनों दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एक तरफ बढ़ती ठंड और सुबह-शाम छाने वाला कोहरा परेशान कर रहा है, वहीं दूसरी ओर हवा में तेजी से बढ़ता प्रदूषण सेहत पर भारी असर डाल रहा है.
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आज यानी 22 नवंबर को देश की राजधानी दिल्ली का तापमान लगभग 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है. IMD का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक और नीचे जा सकता है.
उत्तर प्रदेश में ठंड ने धीरे-धीरे अपने कदम और मजबूत कर लिए हैं. दिन का तापमान लगातार नीचे जा रहा है और सुबह की शुरुआत हल्की धुंध के साथ होने लगी है. मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि 22 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों ही हिस्सों में बारिश की कोई संभावना नहीं है, यानी मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. हालांकि, सुबह के वक्त हल्का कोहरा छा सकता है, जिससे दृश्यता कम होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- ‘चेहरे पे सारे शहर के गर्द-ए-मलाल’…दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 420 के पार
उधर, पहाड़ी राज्यों में सर्दी का असर और ज्यादा तीखा हो गया है. उत्तराखंड में सूखी ठंड ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है. ऊपर की चोटियों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर अब निचले इलाकों में महसूस होने लगा है, जहां तापमान तेजी से गिर रहा है.
हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम शांत है, और आने वाले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने का अनुमान है. लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगले सप्ताह बर्फबारी की रफ्तार बढ़ सकती है, जिससे सामान्य जनजीवन पर असर पड़ने की पूरी संभावना है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…
Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 22 से 27 सितंबर 2026 तक चीन के शंघाई…
NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…
Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…
UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…