देश

Weather Update: तीन राज्यों में आज बारिश के आसार, दिल्ली-एनसीआर में छाएगा स्मॉग, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना

Weather Update: देशभर में मानसून को अलविदा कहे अब कुछ दिन हो चुके हैं, लेकिन मौसम के मिजाज अभी भी बदले-बदले से हैं. नवंबर की शुरुआत के साथ ही कई जगहों पर हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं कुछ राज्यों में आज फिर बारिश की संभावना जताई गई है.

तीन राज्यों में आज भी बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार के कुछ हिस्सों में आज दोबारा बारिश देखने को मिल सकती है. बिहार के सीमांचल इलाकों खासकर किशनगंज, कटिहार और अररिया में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. वहीं पटना और उसके आसपास के जिलों में आज आसमान साफ रहेगा और दोपहर तक अच्छी धूप खिल सकती है. सुबह के समय हल्की ठंड का एहसास रहेगा, जबकि 7 नवंबर के बाद से तापमान तेजी से नीचे गिरने की संभावना है.

दिल्ली और यूपी में बढ़ेगा स्मॉग और धुंध

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह एक बार फिर स्मॉग की मोटी परत छाई रही. कई इलाकों में दृश्यता कम रही जिससे लोगों को सफर के दौरान दिक्कतें हुईं. मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर बाद आसमान साफ हो जाएगा, लेकिन प्रदूषण का स्तर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बना रहेगा. आज अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री तक रहने की उम्मीद है.

उत्तर प्रदेश में आज ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा परेशान कर सकता है. आने वाले कुछ दिनों में रात और सुबह के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे प्रदेश में ठंड का असर बढ़ेगा. डॉक्टरों की मानें तो ऐसे मौसम में सर्दी-जुकाम और बुखार जैसे मौसमी संक्रमण बढ़ सकते हैं, इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में, वजीरपुर–बवाना–रोहिणी में AQI 400 के पार, धुंध ने बढ़ाई परेशानी

पहाड़ों में बर्फबारी और ठंड का असर

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में आज से मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इससे तापमान में भारी गिरावट आएगी. प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 5 नवंबर के बाद से देश के उत्तर और मध्य हिस्सों में तापमान तेजी से नीचे जाएगा. सुबह और शाम के वक्त ठंडी हवाएं चलेंगी और सर्दी का अहसास बढ़ेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

हिंदू ही नहीं, ईसाइयों पर भी जहालत…पाकिस्तान के ऐसे हैं हालात! ईशनिंदा के नाम पर फूंक डाले घर-दुकान

Pakistan Christian Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में ईशनिंदा के कथित आरोप…

34 minutes ago

दिल्ली में आज फिर ट्रैफिक जाम का झंझट: 30 जगहों पर रहेगा डायवर्जन; निकलने से पहले देख लें लिस्ट

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…

41 minutes ago

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, हूतियों के खिलाफ जंग में शामिल होगा अमेरिका?

Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…

51 minutes ago