देश

दिल्ली-एनसीआर में 6 जुलाई को येलो अलर्ट, पूरे सप्ताह बरसात के आसार, पारा नहीं जाएगा 34 डिग्री के पार

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मानसून ने दस्तक दे दी है और अब मौसम विभाग (IMD) ने 6 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 6 जुलाई को दोपहर, शाम और रात में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. साथ ही तेज हवाएं चलेंगी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.

6 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी दी है कि दिन भर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की घटनाएं दर्ज हो सकती हैं. हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी प्रकार की गंभीर चेतावनी (Red or Orange Alert) नहीं दी गई है. 6 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा. इस दिन ह्यूमिडिटी का स्तर सुबह 85 प्रतिशत और शाम को 65 प्रतिशत के आसपास रहेगा, जिससे मौसम में भारी उमस बनी रहेगी.

मौसम विभाग के मुताबिक 7 जुलाई को आसमान सामान्य रूप से बादलों से घिरा रहेगा और मध्यम बारिश की संभावना है. कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं 8 से 10 जुलाई के बीच भी गरज के साथ बारिश या तूफानी वर्षा की संभावना है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रहेगा. 11 जुलाई को बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. मौसम सुहावना बना रहेगा लेकिन नमी बनी रहेगी. मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे खुले स्थानों पर बिजली चमकते समय सावधानी बरतें, बेवजह बाहर निकलने से बचें और वाहन चलाते समय सतर्कता रखें.

हालांकि एक तरफ बारिश होने के चलते लोगों को गर्मी और उमस से निजात मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ जलभराव के कारण यातायात व्यवस्था में भी व्यवधान उत्पन्न होगा.

आईएएनएस

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

7 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

7 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

7 hours ago