आईपीएल

GT vs RCB: अहमदाबाद में दिखा अरशद खान-होल्डर का कहर, 155 पर ढेर गई बेंगलुरु, गुजरात के सामने 156 रन का टारगेट

GT vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 156 रन का लक्ष्य रखा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बेंगलुरु की टीम 19.2 ओवर में 155 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए देवदत्त पड़िक्कल ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. विराट कोहली ने 28 और कप्तान रजत पाटीदार ने 19 रन का योगदान दिया.

गुजरात की ओर से अरशद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए. वहीं जेसन होल्डर और राशिद खान को 2-2 विकेट मिले, जबकि कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट हासिल किया.

RCB की बैटिंग हाइलाइट्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मैच की शुरुआत तेज अंदाज में की. विराट कोहली ने शुरू में ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में लगातार 5 चौके लगाए, लेकिन जल्द ही कग‍िसो रबाडा ने उन्हें 28 रन पर आउट कर दिया. इससे पहले जैकब बेथेल भी जल्दी आउट होकर टीम को पहला झटका दे चुके थे. इसके बाद RCB की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. कप्तान रजत पाटीदार 19 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ज‍ितेश शर्मा सिर्फ 1 रन ही बना सके. ट‍िम डेव‍िड ने भी 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

मिडिल ऑर्डर में क्रुणाल पंड्या से उम्मीद थी, लेकिन वे 4 रन ही बना पाए. देवदत्त पड‍िक्कल ने जरूर 40 रन की अच्छी पारी खेली, लेकिन वे भी ज्यादा देर टिक नहीं सके. आखिर में रोमार‍ियो शेफर्ड ने 17 रन बनाए, जबकि जोश हेजलवुड बिना खाता खोले आउट हो गए. गुजरात की ओर से अरशद खान सबसे सफल गेंदबाज रहे और 3 विकेट लिए, वहीं जेसन होल्डर ने 2 विकेट हासिल किए.


ये भी पढ़ें: कब होगा महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान? पाकिस्तान से भिड़ंत के साथ होगा आगाज


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (GT vs RCB Playing 11)

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 (GT Playing 11): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार.

इम्पैक्ट खिलाड़ी: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 (RCB Playing 11): विराट कोहली, जैकब बेथेल देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड.

इम्पैक्ट खिलाड़ी: रसिख डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

7 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

19 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

40 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

53 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

55 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

1 hour ago