आईपीएल

IPL 2025: ईशान किशन के तेज-तर्रार पारी की बदौलत SRH ने RCB को 42 रनों से हराया

आईपीएल 2025 का 65वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला गया. ईशान किशन की ताबड़तोड़ नाबाद 94 रनों की पारी और फिर कप्तान पैट कमिंस की घातक गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आरसीबी को 42 रनों से हराया.

232 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की पूरी टीम बल्लेबाजी पारी में एक गेंद शेष रहते 19.5 ओवर में ही ऑल आउट हो गई. टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही. सलामी बल्लेबाज विराट कोहली (43) फिलिप्स सॉल्ट (62) ने आरसीबी के लिए तेजी से रन जुटाए.

आरसीबी को पहला झटका 80 रन के टीम स्कोर पर कोहली के रूप में लगा. अच्छे लय में दिख रहे कोहली हर्ष दुबे की गेंद पर अभिषेक शर्मा को कैच थमा बैठे. इसके बाद क्रमशः मयंक अग्रवाल (11), रजत पाटीदार (18), जितेश शर्मा (24) दोहरे अंक में रन बनाए, लेकिन पारी को आगे नहीं बढ़ा सके.

पहले मैच में शतक के बाद ईशान किशन अब फॉर्म में आए

वहीं, उसके बाद कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. पूरी टीम एक गेंद शेष रहते 189 रन बना सकी और ऑल आउट हो गई. SRH की तरफ से कप्तान पैट कमिंस ने सर्वाधिक तीन और ईशान मलिंगा को दो सफलता मिली. वहीं, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट चटकाए.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएच ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाया. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन ने 48 गेंदों पर 94 रनों की नाबाद पारी खेली. उनके अलावा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (34), हेड (17), क्लासेन (24), अनिकेत वर्मा (26) ने टीम स्कोर में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

आरसीबी की तरफ से रोमारियो शेफर्ड ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए. वहीं, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी नगीदी, सुयश शर्मा और कुणाल पांड्या को एक-एक सफलता मिली.


ये भी पढ़ें: IPL 2025: हर रन के लिए 17.88 लाख, कैसा रहा LSG के कप्तान का प्रदर्शन…पत्रकार पर क्यों भड़के, ऋषभ पंत को टोटल कितनी फीस मिलेगी?


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

2 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

2 hours ago