आईपीएल

IPL 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, फाइनल में पहुंची पंजाब किग्स

IPL Qualifier-2: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बना ली है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर की विस्फोटक नाबाद 87 रन की पारी के दम पर मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली.

Punjab Kings ने मुंबई को हराया

पंजाब किंग्स को जीत के लिए 204 रन की जरूरत थी. श्रेयस अय्यर के 41 गेंद पर आठ छक्के और पांच चौके की मदद से बनाए 87 रन की पारी के दम पर पंजाब ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाकर शान से फाइनल में प्रवेश किया. श्रेयस अय्यर ने 19वें ओवर में बाएं हाथ के युवा गेंदबाज अश्विनी कुमार को चार छक्के लगाते हुए टीम को जीत दिलाई. अय्यर ने नेहल वढेरा (48) के साथ चौथे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की, जो बेहद अहम रही.

बना ये इतिहास

ओपनर प्रियांश आर्य ने 10 गेंद पर 20 और जोश इंग्लिस ने 21 गेंद पर 38 रन की पारी खेली. प्रभसिमरन सिंह 6 और शशांक सिंह 2 रन बनाकर आउट हुए. स्टॉयनिस 2 रन पर नाबाद रहे. मुंबई की तरफ से अश्विनी कुमार ने 2, ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह के चार ओवर में 40 रन बने और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका है जब मुंबई इंडियंस 200 या उससे अधिक रन बनाकर हारी है.

श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के पहले कप्तान बन गए हैं जिनकी कप्तानी में तीन टीमें फाइनल में पहुंची हैं. पंजाब किंग्स से पहले श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स को 2020 में अपनी कप्तानी में फाइनल में पहुंचाया था. वहीं, 2024 में उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स चैंपियन बनी थी.

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज जल्द एक-दूजे के होंगे… शादी की तारीख का हुआ ऐलान

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने छह विकेट पर 203 रन बनाए थे. मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 29 गेंद पर 44, सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद पर 44, जॉनी बेयरेस्टो ने 24 गेंद पर 38 और नमन धीर ने 18 गेंद पर 37 रन की पारी खेली थी. पंजाब के लिए अजमतुल्लाह ओमरजाई ने दो, और काइल जैमिसन, मार्क्स स्टॉयनिस, वैशाख विजय कुमार और युजवेंद्र ने एक-एक विकेट लिए थे.

आईपीएल 2025 के फाइनल में 3 जून को इसी मैदान पर पंजाब किंग्स का मुकाबला आरसीबी से होगा. दोनों ही टीमें अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने उतरेंगी. आरसीबी चौथी बार और पंजाब किंग्स दूसरी बार फाइनल में पहुंची है. इस बार आईपीएल में नया चैंपियन मिलना तय हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

23 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

48 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

58 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

1 hour ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

1 hour ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

2 hours ago