SRH vs KKR: सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 45वां मैच हैदराबाद केराजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम में नितीश कुमार रेड्डी और हर्ष दुबे शामिल नहीं हैं. वहीं कोलकाता की टीम में फिन एलन और मनीष पांडे को मौका दिया गया है.
इस मैच में हैदराबाद जीतकर अंक तालिका में ऊपर पहुंचना चाहता है, जबकि कोलकाता अपनी प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए जीत की कोशिश कर रहा है. अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है.
मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, इसलिए गर्मी काफी ज्यादा रहेगी और तापमान करीब 40 डिग्री तक जा सकता है. मुकाबला पिच नंबर-3 पर खेला जाएगा, जिस पर इस सीजन में पहले भी दो मैच हो चुके हैं. उन मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को जीत मिली थी. इस पिच को थोड़ा धीमा माना जा सकता है, लेकिन आईपीएल में यहां स्कोर का अंदाजा लगाना आसान नहीं होता, खासकर हैदराबाद में जहां बड़े रन भी बन सकते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं. इन मुकाबलों में कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है, क्योंकि टीम ने 20 बार जीत हासिल की है. वहीं हैदराबाद को 11 मैचों में सफलता मिली है.
हालांकि इस सीजन की बात करें तो हैदराबाद की टीम अलग ही लय में नजर आ रही है. उनकी बल्लेबाजी काफी मजबूत दिख रही है और किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है. ऐसे में पुराने आंकड़ों के बावजूद इस बार मुकाबला ज्यादा टक्कर वाला हो सकता है.
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 (SRH Playing 11): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा.
ये भी पढ़ें: LIVE मैच में तिलक वर्मा की करोड़ों की घड़ी टूटी, CSK खिलाड़ी की गेंद से हुआ बड़ा नुकसान, वीडियो वायरल
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11 (KKR Playing 11): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती.
-भारत एक्सप्रेस
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…
IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…