ट्रेंडिंग

एक-डेढ़ GB वाला खत्म कर दिया, लेकिन अब Airtel लाया 77 दिनों वाला सस्ता प्लान, जानिए क्या फायदे मिलेंगे

देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए समय-समय पर किफायती और वैल्यू फॉर मनी प्लान्स पेश करती रहती है. अगर आप बार-बार हर महीने रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं और एक बजट-फ्रेंडली विकल्प की तलाश में हैं, तो एयरटेल का 489 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.

77 दिनों की लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग

एयरटेल के 489 रुपये वाले प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी वैलिडिटी है. इस प्लान में यूजर्स को पूरे 77 दिनों की वैधता मिलती है. इसके तहत ग्राहक देश भर में किसी भी नेटवर्क पर बिना किसी रोक-टोक के अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं. जो लोग सिम को एक्टिव रखने और कॉलिंग के लिए लंबे समय का प्लान चाहते हैं, उनके लिए यह काफी मुफीद है.

डेटा और मैसेजिंग बेनेफिट्स

डेटा की बात करें तो इस प्लान में ग्राहकों को एकमुश्त कुल 6GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है. चूंकि इसमें डेली डेटा लिमिट की बाध्यता नहीं है, इसलिए यूजर अपनी जरूरत के अनुसार पूरी वैधता अवधि में इस 6GB डेटा का इस्तेमाल कभी भी कर सकते हैं. इसके अलावा, प्लान में पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 300 फ्री एसएमएस (SMS) भी मिलते हैं. साथ ही कंपनी अपने यूजर्स को फ्री हैलोट्यून्स (Wynk Music/Hello Tunes) जैसी अतिरिक्त डिजिटल सुविधाएं भी प्रदान करती है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago