यूटिलिटी

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में लगा स्टॉप! चांदी के बड़े भाव, जानें आज का ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी करने का विचार कर रहे हैं या फिर इसमें निवेश करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह जानकारी महत्वपूर्ण हो सकती है. आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है, लेकिन चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है.

इंडियन बुलियन मार्केट एसोसिएशन के अनुसार, 27 अप्रैल को 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत ₹95,270 प्रति 10 ग्राम रही, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹87,331 प्रति 10 ग्राम रही. वहीं, चांदी (999 फाइन) की कीमत ₹96,680 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई.

दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतें

दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज भी सोने के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां 22 कैरेट सोना ₹91,050 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹95,600 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी के दाम में बढ़त देखी गई है. अब दिल्ली में चांदी ₹1,12,000 प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी, जो कल ₹1,11,000 प्रति किलोग्राम पर थी.

मुंबई में सोने और चांदी की स्थिति

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹95,090 प्रति 10 ग्राम रही, जबकि चांदी ₹96,500 प्रति किलो रही. MCX पर सोने का रेट ₹95,032 और चांदी का ₹96,198 था.

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सोने के दाम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सोने की कीमतें स्थिर रही हैं. यहां 22 कैरेट सोना ₹91,050 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹95,600 प्रति 10 ग्राम पर बिकेगा. इसी तरह, मध्य प्रदेश के इंदौर में भी सोने के दाम में कोई परिवर्तन नहीं आया है. 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,800 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹95,340 प्रति 10 ग्राम रही.

जयपुर में सोने और चांदी के दाम

जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹95,160 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹96,390 प्रति किलोग्राम रही. MCX पर सोने और चांदी के दाम ₹95,032 और ₹96,198 थे. इस प्रकार, विभिन्न शहरों में सोने और चांदी की कीमतें स्थिर हैं, जबकि चांदी के दाम में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है.

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: आपके शहर में आज क्या है पेट्रोल- डीजल के नए रेट की कीमत, यहां चेक करें

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

1 नवंबर से बदल जाएंगे कई नियम: GST से लेकर LPG, ITR और PNB कार्ड तक, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…

2 minutes ago

दुनिया का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य नहीं पढ़ पाये बीबी की कुंडली, MLC चुनाव में मिले मुट्ठी भर वोट

UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…

6 minutes ago

ममता बनर्जी बनाम ईडी मामला: सुप्रीम कोर्ट में गरमाई बहस, कपिल सिब्बल की दलीलों के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…

8 minutes ago

इजराइल में सत्ता की लड़ाई: नेतन्याहू या आइजनकोट, किसके हाथ आएगी प्रधानमंत्री की कुर्सी?

Israel Election 2026: इजराइल में चुनाव के बाद सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार है. नेतन्याहू…

15 minutes ago

‘सिर्फ रिपोर्ट बनाना काफी नहीं, ठगी रोके बैंक’, साइबर फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी चेतावनी

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि बैंक…

22 minutes ago