Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. खाड़ी देशों में कच्चा तेल 1.28% की गिरावट के साथ 67 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. यह दाम अप्रैल 2021 के बाद सबसे कम हैं. ठीक चार साल पहले, यानी 19 अप्रैल 2021 को ब्रेंट क्रूड भी 67 डॉलर प्रति बैरल पर था. हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दामों को रिवाइज किया जाता है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 22 अप्रैल के लिए ताजा रेट जारी कर दिए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज के पेट्रोल-डीजल के रेट.
दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77, डीजल ₹87.67
मुंबई: पेट्रोल ₹103.50, डीजल ₹90.03
चेन्नई: पेट्रोल ₹101.03, डीजल ₹92.61
कोलकाता: पेट्रोल ₹105.01, डीजल ₹91.82
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.86, डीजल ₹88.94
पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹92.42
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.65, डीजल ₹87.76
नोएडा: पेट्रोल ₹94.98, डीजल ₹88.13
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹95.19, डीजल ₹88.05
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.24, डीजल ₹82.40
गाजियाबाद: पेट्रोल ₹94.70, डीजल ₹87.81
ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों में हुआ बदलाव, यहां जानिए आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो RSP टाइप करें और अपने शहर का कोड जोड़कर 92249-92249 पर SMS करें. BPCL ग्राहक RSP लिखकर 92231-12222 पर भेजें. तुरंत आपको रेट की जानकारी मिल जाएगी. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी दिख सकता है. ऐसे में आने वाले हफ्तों में और राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…