अजब-गजब

पाकिस्तान टीम की तरफ से खेलने पहुंचे रोहित शर्मा समेत ये भारतीय क्रिकेटर्स? जाने क्या है पूरा मामला

Pakistan playing 11 list: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त बांग्लादेश के दौरे पर है. आपको बता दें कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मीरपुर में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच हो रहे मुकाबले में रोहित शर्मा समेत कई भारतीय क्रिकेटर्स मैच खेलने पहुंच गए. वो भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम की तरफ से. आप सोच रहे होंगे कि भारतीय क्रिकेटर्स वो भी पाकिस्तान टीम की तरफ से खेल रहे है. वैसे तो भारतीय क्रिकेटर्स फिलहाल में व्यस्त हैं, अगर आईपीएल ना भी होता तो भी भारतीय क्रिकेटर्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम की तरफ से ना खेलते. यह महज एक गलती है आपको बताते हैं पूरा मामला.

ब्रॉडकास्टर ने किया बड़ा ब्लंडर

दरअसल खेल के दूसरे दिन मैच में ब्रॉडकास्टर ने एक ऐसा ब्लंडर कर दिया, जिसे देख कुछ पल के लिए हर कोई हैरान रह गया.  बांग्लादेश-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के ब्रॉडकास्टर फॉक्स ने लाइव मैच में भारतीय खिलाड़ियों के नाम का ग्राफिक्स चला दिया. जिसमें रोहित शर्मा, अक्षर पटेल और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों के नाम हैं, वो भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम की तरफ से. इस ग्राफिक्स से ऐसा लगा रहा है कि भारतीय टीम का ये ग्राफिक्स किसी टी20 मैच का है. आपको बता दें कि यह महज एक गलती थी, जिसे कुछ मिनट बाद सुधार भी लिया गया, लेकिन इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. जिसे देख भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस पाकिस्तान के खूब मजे ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें: यशस्वी जयसवाल समेत इस महिला क्रिकेटर को नाडा ने दिया नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तान की तरफ से खेलने पहुंचे भारतीय क्रिकेटर्स

लिस्ट के मुताबिक रोहित शर्मा टीम के कप्तान हैं. शुभमन गिल इस टीम के ओपनर थे. इसके अलावा प्लेइंग-11 लिस्ट में तिलक वर्मा,, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल,रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार का भी नाम था. मजेदार बात ये है कि इसमें तिलक, शिवम, जितेश, रिंकू, बिश्नोई और अर्शदीप ने तो टीम इंडिया के लिए भी कभी टेस्ट मैच नहीं खेला.

Swati Pandey

Recent Posts

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

37 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

44 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

1 hour ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

2 hours ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

2 hours ago