IPL 2026 Final Venue Shift
IPL 2026 Final Venue Shift: विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु (RCB) को बड़ा झटका लगा है. उनके होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के हाथ से IPL फाइनल की मेजबानी छीन ली गई है. इसकी वजह ‘पास’ की मांग बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि नियम से अधिक पास मांगे जाने की वजह से यह निर्णय लिया गया है. अब IPL का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
IPL 2026 का फाइनल बेंगलुरु में होना था, क्योंकि RCB डिफेंडिंग चैंपियन है. लेकिन पास की ज्यादा मांग और दर्शकों की क्षमता कम होने की वजह से IPL कमेटी ने बेंगलुरु की एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला कराने से मना कर दिया.
इस संबंध में IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने बताया कि IPL के फाइनल मुकाबले में पास की मांग ज्यादा थी. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की क्षमता कम होने की वजह से बेंगलुरु में फाइनल मुकाबला कराना मुमकिन नहीं था. यहां सिर्फ 35 हजार दर्शक ही आ सकते हैं.
IPL में पास को लेकर अलग नियम है. जिसके मुताबिक कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को स्टेडियम की क्षमता के 15 प्रतिशत पास ही मिल सकते हैं, लेकिन उसकी तरफ से 10,057 पास की मांग की गई थी. इसमें से 900 पास तो सिर्फ विधायकों की मांग पूरा करने के लिए किये गए थे.
नियम के हिसाब से कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को सिर्फ 5550 पास ही मिल सकते थे, लेकिन एसोसिएशन की तरफ से दोगुने पास की मांग की जा रही है. जिसको देखते हुए बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से IPL फाइनल की मेजबानी छीन ली गई.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया में बड़ा तख्तापलट! सूर्यकुमार यादव की छुट्टी तय? श्रेयस अय्यर नहीं, बल्कि ये धुरंधर बनेगा टी20 का नया बॉस!
अगर कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की मांगों को माना जाता तो फिर दर्शकों के लिए 20 हजार ही टिकट बचते. जिसको देखते हुए बेंगलुरु से वेन्यू को शिफ्ट कर अहमदाबाद ले जाया गया.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…
मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…
Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…
नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…
मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…