अजब-गजब

बिहार: सात जन्मों का वादा टूटा आठवें दिन, नई-नवेली दुल्हन प्रेमी के साथ फरार! पति भटकता रहा

बिहार के मुंगेर जिले की एक खबर ने सबको हैरान कर दिया है. नवविवाहित दंपति से जुड़ा यह मामला रिश्तों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर रहा है. शादी में सात जन्मों का वादा करने वाली महिला ने आठवें दिन अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ भागने का कदम उठा लिया.

क्या है पूरा मामला?

मुंगेर जिले के मानिकपुर गांव निवासी संतोष कुमार झा की बेटी स्नेहा कुमारी की शादी 1 दिसंबर को साढ़ी गांव के विजय झा के पुत्र जितेंद्र झा से हुई. शादी के अगले ही दिन, 2 दिसंबर को स्नेहा अपने पति जितेंद्र झा के साथ ससुराल के लिए विदा हुई थी. उसके बाद 10 दिसंबर को स्नेहा अचानक लापता हो गई है.

प्रेमी संग भागी दुल्हन

विवाह के शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन 10 दिसंबर को एक अप्रत्याशित घटना घटी. दुल्हन स्नेहा अपने कमरे में नजर नहीं आई. देर शाम तक जब उसका कोई पता नहीं चला तो पति जितेंद्र झा और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, रिश्तेदारों से संपर्क किया गया, लेकिन स्नेहा का कहीं कोई सुराग नहीं मिला.

इसके बाद पति ने स्नेहा के मायके में इस पूरी घटना की जानकारी दी. दोनों परिवारों ने मिलकर स्नेहा की तलाश शुरू की और फोन पर संपर्क करने की भी कोशिश की गई. जब कोई सफलता नहीं मिली तो मामला पुलिस तक पहुंचा.


ये भी पढ़ें: मार्च 2026 से दिसंबर तक मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा; जानिए बाबा वेंगा की 4 चौंकाने वाली भविष्यवाणियां


मां ने लगाया प्रमी पर आरोप

मामले में नया मोड़ तब आया जब स्नेहा की मां सोनी देवी ने तारापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. मां ने झारखंड के धनबाद निवासी कुंदन यादव पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का ओरोप लगाया है. पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि स्नेहा और कुंदन पहले से एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच प्रेम संबंध था.

दुल्हन की मां ने साफ तौर पर कुंदन पर आरोप लगाया है कि वह ससुराल से उनकी बेटी को अपने साथ भगा ले गया. शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी है और जल्द ही रिपोर्ट जारी किए जाने की बात कही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

11 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

22 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

29 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

36 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

36 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

55 minutes ago