बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने 2026 के लिए कई डरावनी भविष्यवाणियां की हैं. उनका कहना है कि मार्च 2026 से एक बड़ा वैश्विक युद्ध शुरू होगा. यह युद्ध पूर्वी देशों जैसे रूस और चीन से शुरू होकर अमेरिका और यूरोप तक फैल सकता है. इसे तीसरा विश्व युद्ध कहा जा रहा है. हालांकि उन्होंने स्पष्ट तारीखें या स्थान नहीं बताए, लेकिन उनके अनुसार यह मानवता के लिए गंभीर खतरा होगा.
गर्मियों में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा
वेंगा ने यह भी कहा है कि अप्रैल से जून के बीच प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप बढ़ेगा. भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और चरम मौसम के कारण पृथ्वी की 7-8 प्रतिशत भूमि प्रभावित हो सकती है. विशेषज्ञों के अनुसार जलवायु परिवर्तन के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं. इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है.
AI और तकनीकी खतरों की चेतावनी
बाबा वेंगा ने तकनीकी क्षेत्र में भी चेतावनी दी है. उनका अनुमान है कि 2026 तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानों पर हावी हो सकता है. AI मानव निर्णयों को नियंत्रित कर सकता है और रोबोटिक सिस्टम में बढ़ती भूमिका मानव समाज के लिए जोखिम पैदा कर सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह भविष्यवाणी वर्तमान AI विकास जैसे चैटजीपीटी और ऑटोमेशन से जुड़ी हुई लगती है.
एलियंस का संपर्क
सबसे डरावनी भविष्यवाणी एलियंस से जुड़ी है. नवंबर-दिसंबर 2026 में एक विशाल अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर सकता है. इसे पहला प्रत्यक्ष एलियन संपर्क माना जा रहा है. यह भविष्यवाणी हाल ही में खोजे गए इंटरस्टेलर धूमकेतु 3I/ATLAS से जुड़ी है. हालांकि NASA इसे प्राकृतिक धूमकेतु मानता है, लेकिन कुछ वैज्ञानिक इसे एलियन तकनीक का संकेत मान रहे हैं.
ये भी पढें: 24 साल बाद भी अमर है संसद के शहीदों का बलिदान, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





