Indian Railway Video: बच्चों को बाइक, स्कूटर या कार का एक राउंड लगवाने की जिद करते तो आपने अक्सर देखा होगा. लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें एक युवक ने सीधे रेलवे इंजन के पास पहुंचकर लोको पायलट से ट्रेन का ही एक राउंड लगवाने की फरमाइश कर डाली. लड़के का गजब का आत्मविश्वास और उसकी अजीबोगरीब बातें सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं.
यह वायरल वीडियो दिखाता है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के चक्कर में लोग किस हद तक अजीबोगरीब हरकतें कर जाते हैं. जहां एक तरफ लड़के की खिलौने वाली ट्रेनिंग और ‘ट्रेन का राउंड’ मांगने की कॉमेडी लोगों को खूब हंसा रही है, वहीं दूसरी तरफ रेलवे इंजन के इतने करीब जाकर वीडियो बनाना सुरक्षा नियमों के साथ खिलवाड़ भी दर्शाता है. फिलहाल, लोको पायलट की झल्लाहट और लड़के की मासूमियत भरी शरारत इंटरनेट पर लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रही है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लोको पायलट ट्रेन के इंजन के अंदर वायरलेस पर अपने किसी साथी से बातचीत करने में व्यस्त दिखता है. तभी अचानक इंजन के दरवाजे पर एक लड़का आ धमकता है और पूछने लगता है कि यह ट्रेन कहां जाएगी? लोको पायलट सामान्य अंदाज में उससे पूछता है कि उसे कहां जाना है. इस पर लड़का बड़े ही बेफिक्र अंदाज में जवाब देता है कि उसे कहीं जाना नहीं है, बल्कि बस ‘एक राउंड’ चाहिए. जब पायलट हैरान होकर पूछता है कि किसका राउंड चाहिए, तो लड़का पूरे कॉन्फिडेंस से कहता है कि उसे ट्रेन का राउंड चाहिए.
Bahut dino baad mila ye video 😂
#MumbaiLocalDiaries https://t.co/Gx7lesZTLA— Mumbai Heritage (@mumbaiheritage) November 19, 2026
लड़के की यह अतरंगी डिमांड सुनकर लोको पायलट बुरी तरह हड़बड़ा जाता है और पूछता है कि आखिर तुम हो कौन? इस पर युवक जवाब देता है कि वह ट्रेन चलाने की ट्रेनिंग करके आया है. यह सुनकर लोको पायलट के माथे पर पसीना आ जाता है और वह तुरंत पूछता है कि कहां से ट्रेनिंग ली है? लड़के का अगला जवाब सुनकर किसी का भी सिर चकरा जाए. वह कहता है कि उसने घर में अपने छोटे भाई के खिलौने वाली ट्रेन से प्रैक्टिस की है. इतना ही नहीं, वह पायलट से यह भी कहता है कि आप एक बार मुझे चलाने तो दो, आप भी कहेंगे वाह-वाह!
लड़के की इन बेतुकी बातों को सुनकर पहले तो लोको पायलट पूछता है कि उसकी तबीयत तो ठीक है ना, लेकिन जब लड़का अपनी जिद पर अड़ा रहता है तो पायलट का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. पायलट जैसे ही डांटते हुए इंजन के गेट की तरफ बढ़ता है, लड़का वहां से दुम दबाकर भाग निकलता है. सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल हो रहे इस पुराने वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. किसी ने लिखा कि ‘आज ट्रेन तेरा भाई चलाएगा’, तो किसी ने इसे मुंबईकर टोन बताया. वहीं, कई यूजर्स ने सुरक्षा के लिहाज से ऐसे लड़के को सबक सिखाने की बात भी कही है.
यह भी पढ़ें-खाटू श्याम जन्मोत्सव के बीच बड़ा हादसा…! मंदिर के पास रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, एक के बाद एक फटे 4 सिलेंडर
-भारत एक्सप्रेस
Mohammed Mazin Deported: शादी का झांसा देकर 14 महिलाओं का शोषण और करोड़ों की ठगी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 नवंबर 2026 को एक्स पर स्कंद पुराण के काशी खंड…
Indian Bank Credit Card: इंडियन बैंक अपने ग्राहकों को IB भारत और IB गोल्ड क्रेडिट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर 2026 को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें राष्ट्रीय…
कावेरी जल विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार की अतिरिक्त पानी छोड़ने की मांग…
CM Yogi Mother Death: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का…