Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Indian Railways

Railway Alert: दीवाली और छठ को लेकर दिल्ली के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री 14 नवंबर 2026 तक बंद कर दी गई है. यह निर्णय यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए लिया गया है ताकि स्टेशन पर भीड़ कम हो सके और यात्रियों को असुविधा न हो. कुछ यात्रियों को छूट मिलेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ से पहले लोगों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि काशी से प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल होते हुए दिल्ली तक चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लाखों श्रद्धालुओं, पर्यटकों, युवाओं और व्यापारियों की यात्रा को सुगम बनाएगी.

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई जाएगी हरी झंडी. रात 10 बजे दिल्ली से चलकर सुबह 7 बजे काशी पहुंचाएगी ट्रेन.

Mobile Charging Rules: पावर बैंक फटने की घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों में मोबाइल चार्जिंग सॉकेट बंद रखने का सख्त निर्देश जारी किया है.

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव की खबर सामने आई है. प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस समेत प्रभावित ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन निकलने से पहले नया शेड्यूल और लाइव रनिंग स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है.

नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर लिखे एक लेख में कहा है कि इस दौरान भारत में बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) की योजना बनाने और उसे लागू करने के तरीके में बुनियादी बदलाव आया है.

Vaishno Devi Special Train: त्योहारों और वैष्णो देवी यात्रा के सीजन में श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है. जयपुर के खातीपुरा से कटरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है, जिससे राजस्थान, दिल्ली और पंजाब के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने सबक सिखाया है. उपभोक्ता अदालत ने 333 रुपये के कमरे पर IRCTC पर 20,000 रुपये का हर्जाना ठोका है. जानिए पूरा मामला?

ट्रेन में बिना ईयरफोन तेज आवाज में गाने, वीडियो और रील चलाकर दूसरे यात्रियों को परेशान करने वालों के खिलाफ रेलवे सख्ती बरतने की तैयारी में है. दक्षिण रेलवे के निर्देशों के तहत शोर और यात्रियों को होने वाली परेशानी पर कार्रवाई की बात कही गई है.

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती देखी है पान की दुकान? मुंबई से आ रही ट्रेन की लोअर बर्थ पर इस शख्स ने ऐसा क्या किया कि पूरा कोच दंग रह गया, जानिए पूरा मजेदार किस्सा