अजब-गजब

बांग्लादेश के बाजार में बिक रहे ‘डोनाल्ड ट्रंप’! सुनहरे बालों वाले गोरे भैंसे को देखने उमड़ी भीड़; वायरल हुआ Video

Donald Trump Buffalo Bangladesh: ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) की तैयारियां जैसे-जैसे परवान चढ़ रही हैं, बांग्लादेश का एक मवेशी बाजार पूरी दुनिया में कौतूहल का विषय बन गया है. बांग्लादेश के नारायणगंज जिले के पैकपारा इलाके में कुर्बानी के लिए आए दो विशालकाय भैंसों का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप’ और ‘बेंजामिन नेतन्याहू’ रखा गया है.

वैश्विक राजनीति में भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय ईरान पर हुए अमेरिकी हमलों को लेकर चौतरफा आलोचनाओं और सुर्खियों में घिरे हों, लेकिन बांग्लादेश के इस बाजार में वे अपने ‘हमशक्ल’ भैंसे की वजह से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. इन दोनों भैंसों को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बाजार में खरीदारों से ज्यादा तमाशबीनों की भीड़ उमड़ रही है.

सुनहरे बाल और गोरा रंग…’डोनाल्ड ट्रंप’

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस अनोखे भैंसे की नस्ल ‘एल्बिनो’ (Albino) है. अमूमन भैंसे गहरे काले रंग के होते हैं, लेकिन इस भैंसे का रंग एकदम साफ (गोरा) है और सबसे मजेदार बात यह है कि इसके सिर पर भूरे और सुनहरे रंग के लंबे-लंबे बाल हैं.

 

इंटरनेट यूजर्स और बाजार में आने वाले लोगों का कहना है कि इस भैंसे का हेयरस्टाइल और रंग-रूप हूबहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलता-जुलता है. करीब 700 किलोग्राम वजनी इस ‘ट्रंप’ की तस्वीरें और वीडियो इस वक्त फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं.

दिखने में ट्रंप जैसा, पर स्वभाव बिल्कुल उल्टा

भैंसे के मालिक जियाउद्दीन मृधा ने बताया कि उन्होंने इसे करीब 10 महीने पहले राजशाही के एक मवेशी बाजार से खरीदा था. उनके छोटे भाई ने जब भैंसे के सिर पर सुनहरे बाल देखे, तो मजाक-मजाक में उसका नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप’ रख दिया.

मालिक के मुताबिक, यह भैंसा बेहद शांत और विनम्र स्वभाव का है. इसे देखने आई एक महिला ने बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम एलो से बात करते हुए चुटकी ली और कहा, “फेसबुक पर जब मैंने इसकी फोटो देखी तो यकीन नहीं हुआ, पर यह सच में ट्रंप जैसा दिखता है. लेकिन हां, दोनों में एक बड़ा फर्क है. यह भैंसा बहुत सीधा और शांत है, जबकि असली अमेरिकी राष्ट्रपति ऐसे बिल्कुल नहीं हैं!

बगल वाले खूंटे पर बंधा है 750 किलो का ‘बेंजामिन नेतन्याहू’

इस बाजार का रोमांच यहीं खत्म नहीं होता. ‘डोनाल्ड ट्रंप’ के ठीक बगल में एक और भारी-भरकम भैंसा खड़ा है, जिसका नाम इजरायल के प्रधानमंत्री के नाम पर ‘बेंजामिन नेतन्याहू’ रखा गया है. इस दूसरे भैंसे का वजन 750 किलोग्राम से भी ज्यादा है.

मालिक ने बताया कि जहां ‘ट्रंप’ बेहद सुस्त और शांत रहता है, वहीं ‘नेतन्याहू’ नाम का यह भैंसा बहुत ज्यादा फुर्तीला, आक्रामक और शरारती है. वह पल भर के लिए भी शांत नहीं बैठता. अंतरराष्ट्रीय राजनीति के इन दो ‘पक्के दोस्तों’ की यह जोड़ी अब बांग्लादेश के बाजार की सबसे बड़ी स्टार बन चुकी है.

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़(Donald Trump Buffalo Bangladesh)

ईद के इस बाजार में इन दोनों वीआईपी भैंसों की कूटनीतिक जुगलबंदी को देखकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स बना रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि ‘लगता है व्हाइट हाउस से सीधे नारायणगंज की मंडी में लैंडिंग हुई है.

कूटनीति और व्यंग्य के इस अनोखे घालमेल के बीच, दोनों भैंसों को खरीदने के लिए बड़े-बड़े कारोबारी और रसूखदार लोग ऊंची-ऊंची बोलियां लगा रहे हैं. अब देखना यह है कि दुनिया के इन दो सबसे ताकतवर ‘नामों’ की कुर्बानी का गवाह बांग्लादेश का कौन सा परिवार बनता है और इसके लिए कितनी मोटी रकम चुकाई जाती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

7 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

8 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

8 hours ago