Indian Railway Viral Video Sandwich Making
Indian Railway Viral Video: भारतीय रेलवे में सफर के दौरान आपने यात्रियों को तरह-तरह के कारनामे करते देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी को ट्रेन की मिडिल बर्थ पर किचन सजाते देखा है? अगर नहीं, तो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो आपको हैरान कर देगा. यहां एक परिवार ने ट्रेन के थर्ड AC कोच में सफर करते हुए मिडिल बर्थ को ही अपनी किचन टेबल बना डाला. इतना ही नहीं, परिवार के सदस्यों ने ट्रेन में बैठकर सैंडविच बनाने की पूरी तैयारी भी कर ली. अब इस अजब-गजब जुगाड़ का वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @7Npatel नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है. इसके साथ यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वह अपने गुजरात का बचाव नहीं कर सकता. वीडियो में एक परिवार थर्ड AC कोच में सफर करता दिखाई दे रहा है. लेकिन परिवार का सफर करने का अंदाज कुछ अलग ही नजर आता है.
दरअसल, परिवार ने ट्रेन की मिडिल बर्थ पर अखबार बिछा रखा है. इसके बाद उस पर ब्रेड, सब्जियां और सैंडविच बनाने का सामान सजा दिया गया है। एक महिला मिडिल बर्थ पर बैठकर सैंडविच तैयार करती नजर आती है, जबकि दूसरी महिला नीचे वाली बर्थ पर बैठकर आलू छीलने और टमाटर काटने में व्यस्त है. पूरा नजारा देखकर ऐसा लगता है, जैसे परिवार ने ट्रेन के डिब्बे को ही चलता-फिरता किचन बना दिया हो. आमतौर पर यात्री ट्रेन में सफर के दौरान घर से लाया खाना खाते हैं, लेकिन इस परिवार ने तो सफर के बीच ही खाना बनाने का इंतजाम कर लिया.
इस वीडियो में सबसे दिलचस्प बात परिवार की एक महिला की टिप्पणी है. वह कहती सुनाई देती है कि अगर वे अपने साथ इलेक्ट्रिक सैंडविच टोस्टर भी ले आते, तो और मजा आता. यानी परिवार का प्लान सिर्फ ब्रेड और सब्जियों से सैंडविच तैयार करने तक ही सीमित नहीं था, बल्कि उसे टोस्ट करने का इंतजाम भी करने की इच्छा थी. एक्स पर वीडियो शेयर करने वाले यूजर के मुताबिक, यह परिवार गुजरात के सूरत का बताया जा रहा है. हालांकि, वीडियो से परिवार की पहचान और घटना से जुड़ी सभी जानकारियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कुछ यूजर्स ने परिवार के इस अंदाज को दूसरे यात्रियों की सुविधा और सार्वजनिक जगह के नियमों के खिलाफ बताया. उनका कहना है कि ट्रेन में सफर करते समय साफ-सफाई और दूसरे यात्रियों की सहूलियत का ध्यान रखना जरूरी है.
वहीं, कुछ लोग परिवार के बचाव में भी उतर आए. उनका तर्क है कि सैंडविच तैयार करना और ट्रेन में पूरा खाना पकाना दो अलग-अलग बातें हैं. अगर किसी दूसरे यात्री को परेशानी नहीं हो रही, तो इसे बेवजह बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहिए.
फिलहाल, मिडिल बर्थ पर सैंडविच बनाने का यह अनोखा नजारा इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रहा है. कोई इसे देसी जुगाड़ बता रहा है, तो कोई पूछ रहा है कि आखिर ट्रेन में सफर करने आए थे या किचन खोलने!
भारत एक्सप्रेस
Fertilizer Subsidy 2026: केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश (P&K)…
मोदी सरकार का बड़ा फैसला आया है. उनकी कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 5…
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए अच्छी खबर है! कैबिनेट ने एक्वा लाइन मेट्रो के…
Swachh Survekshan 2025: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की ‘सुपर स्वच्छ लीग’ में नवी मुंबई ने पहला…
UP Police Constable: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस के 2025 बैच के उन उपनिरीक्षकों…
Dr Ali Irani 75 noteworthy physiotherapists World Physiotherapy: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व फिजियोथेरेपिस्ट प्रो.…