अजब-गजब

क्या सच में खेत में उतर गया हवाई जहाज? गूगल मैप की रहस्यमयी तस्वीर ने मचाई सनसनी; जानिए सैटेलाइट के इस कैमरे के ‘जादू’ का राज

Google Maps Viral Airplane: कल्पना कीजिए कि आप अपने गांव का नक्शा गूगल मैप पर देख रहे हों और अचानक आपको किसी किसान के खेत के बीचों-बीच एक विशालकाय पैसेंजर हवाई जहाज खड़ा दिख जाए, ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला ‘अजब-गजब’ वाकया सामने आया है मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में. टोकरखेड़ा गांव की इस वायरल गूगल मैप लोकेशन ने लोगों का दिमाग घुमा दिया है और हर कोई यह सोचने पर मजबूर है कि बिना किसी रनवे के प्लेन खेत में कैसे उतर गया?

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से 20 किमी दूर टोकरखेड़ा गांव में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां गूगल मैप पर एक खेत के ठीक बीचों-बीच एक बड़ा हवाई जहाज उतरा हुआ दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर इसका स्क्रीनशॉट वायरल होते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई. हालांकि, हकीकत में खेत में ऐसा कोई विमान मौजूद नहीं है. विशेषज्ञों के अनुसार, यह सिर्फ सैटेलाइट इमेज का एक भ्रम (Illusion) है. जब गूगल मैप्स के कैमरे ने उस इलाके की सैटेलाइट फोटो ली होगी, उसी वक्त आसमान से कोई प्लेन गुजर रहा होगा, जो फोटो में नीचे खेत पर खड़ा प्रतीत हो रहा है.

गूगल मैप पर देखा तो उड़ गए होश (Google Maps satellite illusion)

खंडवा के टोकरखेड़ा गांव में रहने वाले रूपेश भालसे ने जब गूगल मैप्स पर अपने गांव की लोकेशन देखी, तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं. गांव के पास ‘शिवपुरी फार्म हाउस’ से कुछ ही दूरी पर बने एक खेत में बिल्कुल साफ-साफ एक हवाई जहाज उतरा हुआ दिखाई दे रहा था. रूपेश ने तुरंत इसका स्क्रीनशॉट लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

गांव में फैली सनसनी, बिना रनवे के कैसे आया प्लेन? (Madhya Pradesh viral video)

जैसे ही फोटो वायरल हुई, गांव वालों ने खुद अपने मोबाइल पर सर्च करके देखा और तस्वीर को सही पाया. टोकरखेड़ा के ग्रामीणों के लिए यह किसी रहस्य से कम नहीं था, क्योंकि गांव में न तो कोई हवाई पट्टी (Runway) है और न ही आज तक वहां कभी कोई विमान उतरा है. खेत में अचानक विशालकाय जहाज दिखने से गांव में कौतूहल और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया.

‘उड़ती पहेली’ का क्या है असली सच? (aerial satellite view illusion)

जब इस रहस्यमयी तस्वीर का सच खंगाला गया, तो पता चला कि यह कुदरत या विज्ञान का कोई चमत्कार नहीं, बल्कि गूगल मैप्स के कैमरे का एक ‘आप्टिकल इल्यूजन’ (दृष्टि भ्रम) है. तकनीकी विशेषज्ञों के मुताबिक, जब गूगल के सैटेलाइट ने उस क्षेत्र की तस्वीर कैप्चर की होगी, ठीक उसी समय आसमान में उस खेत के ऊपर से कोई कमर्शियल फ्लाइट गुजर रही होगी.

सैटेलाइट के कैमरे का ‘जादू’ (satellite image glitch)

सैटेलाइट द्वारा 2D इमेज लिए जाने के कारण आसमान में उड़ता हुआ वह विमान ठीक नीचे जमीन (खेत) पर छपा हुआ सा महसूस होने लगा. इसी वजह से देखने वालों को लगा कि हवाई जहाज खेत में उतरकर खड़ा है. यह तस्वीर काफी पुरानी है लेकिन आज भी मैप्स पर दिख रही है. भले ही खेत में असली प्लेन न हो, पर गूगल मैप्स के इस ‘अजब-गजब’ करिश्मे ने लोगों को थोड़ी देर के लिए मुगालते में जरूर डाल दिया.

यह भी पढ़ें- कड़ी चेकिंग के बाद भी प्लेन के अंदर कैसे घुसा यह जीव? वायरल खौफनाक मंजर देखकर उड़ जाएंगे आपके होश, देखें VIDEO

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

12 minutes ago

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

17 minutes ago

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

20 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

30 minutes ago

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

48 minutes ago