Instagram jewellery fraud Delhi Police
Instagram jewellery fraud Delhi Police: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट साइबर थाना टीम ने इंस्टाग्राम के जरिए ज्वेलरी बेचने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा के पलवल निवासी 26 वर्षीय अंकित ठाकुर के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया पर सस्ती ज्वेलरी का फर्जी विज्ञापन देकर एक महिला से ₹1,16,975 की ठगी की. मामले में शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और आरोपी तक पहुंची.
जांच में सामने आया कि आरोपी इंस्टाग्राम पर आकर्षक और कम कीमत वाली ज्वेलरी के विज्ञापन पोस्ट करता था. विज्ञापन देखने के बाद जब ग्राहक संपर्क करते थे, तो आरोपी व्हाट्सऐप के जरिए खुद को ज्वेलरी विक्रेता बताकर भरोसा जीतता था. इसके बाद वह ऑनलाइन भुगतान करवाता, लेकिन रकम मिलने के बाद न तो ज्वेलरी भेजी जाती थी और न ही ग्राहकों के संदेशों का जवाब दिया जाता था. इसी तरह एक महिला से ₹1,16,975 की ठगी की गई.
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि ठगी से प्राप्त रकम को सीधे कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्डों का भुगतान करने में इस्तेमाल किया जाता था. ऐसा इसलिए किया जाता था ताकि पैसों के लेनदेन की असली कड़ी छिपाई जा सके और जांच एजेंसियों को भ्रमित किया जा सके. पुलिस का मानना है कि यह तरीका साइबर अपराधियों द्वारा मनी ट्रेल छिपाने के लिए अपनाई गई एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा था.
गिरफ्तार आरोपी अंकित ठाकुर के कब्जे से पुलिस ने एक वीवो मोबाइल फोन और एक सक्रिय जियो सिम कार्ड बरामद किया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ठगी की रकम का 10 प्रतिशत कमीशन अपने पास रखता था, जबकि शेष राशि अपने साथी शमीम को भेज देता था. पुलिस के मुताबिक, शमीम इस गिरोह का अहम सदस्य है और फिलहाल फरार है.
यह भी पढ़ें: ‘Gen-Z बिना सोचे नकल करते हैं’, माता-पिता को मोहन भागवत ने दिखाया आइना
दिल्ली पुलिस अब फरार आरोपी शमीम और इस साइबर ठगी गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाले अत्यधिक सस्ते ऑफर और अनजान विक्रेताओं पर भरोसा करने से बचें तथा किसी भी ऑनलाइन खरीदारी से पहले विक्रेता की पूरी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करें.
भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…