कीचड़ और घास के बीच फन उठाता और लड़खड़ाता किंग कोबरा
Snake Viral Video: सोशल मीडिया की अतरंगी और अनोखी दुनिया में आए दिन ऐसे-ऐसे अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिलते हैं जो लोगों को हैरत में डाल देते हैं. लेकिन इस बार एक विशालकाय किंग कोबरा की अतरंगी और लड़खड़ाती हरकतों ने इंटरनेट का पारा पूरी तरह बढ़ा दिया है. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में एक भारी-भरकम किंग कोबरा कीचड़ और घास के बीच अपना संतुलन बनाने की नाकाम कोशिश करता दिख रहा है.
सांप का शरीर इस कदर डगमगा रहा है और वह बार-बार जमीन पर गिर रहा है कि इसे देखकर यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि लगता है नागदेवता आज फुल नशे में हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर @Mountain4u नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो देखते ही देखते जंगल की आग की तरह फैल गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि किंग कोबरा बार-बार अपना भारी-भरकम फन उठाकर खड़े होने की कोशिश करता है, लेकिन जैसे ही वह थोड़ा ऊपर उठता है, उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह सीधे मुंह के बल कीचड़ में गिर पड़ता है.
वीडियो के कैप्शन में यूजर ने मजाक में लिखा कि “लगता है सांप ने 70 रुपये वाला देसी पव्वा लगा लिया है! इसके बाद तो कमेंट सेक्शन में मीम्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा कि “इंसान तो इंसान, अब तो जानवर भी ठेके का चक्कर लगाने लगे हैं”, तो वहीं दूसरे ने लिखा कि भैया नागिन डांस करने के लिए थोड़ा टल्ली होना तो बनता है.
साँप ने 70 वाला दारु का पव्वा पी लिया। pic.twitter.com/v7Xxw2UwI5
— Argumentor (@Mountain4u) August 20, 2026
इंटरनेट पर जहां लोग इस ‘शराबी नाग’ के वीडियो पर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं और ढेरों मीम्स बना रहे हैं, वहीं वन्यजीव और सर्प विशेषज्ञों (Wildlife Experts) ने इस वायरल वीडियो का असली और वैज्ञानिक सच उजागर किया है. विशेषज्ञों के मुताबिक, यह धारणा पूरी तरह से गलत है कि सांप ने किसी नशा या शराब का सेवन किया है.
वास्तव में, जब किसी सांप के सिर पर कोई गंभीर चोट लगती है, किसी दूसरे खूंखार जानवर के साथ उसकी जानलेवा लड़ाई होती है, या फिर उसके शरीर में पानी की भारी कमी हो जाती है, तो उसका नर्वस सिस्टम काम करना बंद कर देता है.
ये भी पढ़ें-आतंकी निज्जर को किसने मारा? गोल्डी बराड़ का सनसनीखेज कबूलनामा, ट्रूडो ने भारत पर लगाया था आरोप
विशेषज्ञों का कहना है कि जब सांप के दिमाग और तंत्रिका तंत्र में खराबी आती है, तो वह अपना शारीरिक संतुलन खो बैठता है. इस गंभीर बीमारी के कारण सांप का अपने ही फन और शरीर पर नियंत्रण नहीं रहता और वह बार-बार उठने की कोशिश में गिरता रहता है.
यानी जो नजारा लोगों को सोशल मीडिया पर ‘देसी दारू का नशा’ या ‘मजेदार ड्रामा’ लग रहा है, वह वास्तव में उस बेजुबान किंग कोबरा के लिए मौत और जिंदगी के बीच की दर्दनाक जंग हो सकती है. फिलहाल, यह अतरंगी वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज बटोर चुका है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…