Village Violence: मुजफ्फरनगर/नीरज त्यागी: मुजफ्फरनगर से एक ऐसी खबर आई है जिसने शादी की खुशियों को मातम और डर में बदल दिया है. शाहपुर के बसीकला गांव में एक दूल्हे और उसके परिवार को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वे ‘कमल’ (BJP) के समर्थक हैं. वायरल वीडियो में दिख रहा खौफनाक मंजर चीख-चीख कर बता रहा है कि कैसे एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों में नफरत का जहर घोला गया.
मामला 8 तारीख का है. बसीकला गांव के रहने वाले अकरम की बारात खतौली गई थी. निकाह संपन्न हुआ, हंसी-खुशी विदाई हुई, लेकिन जैसे ही बारात वापस गांव लौटी, वहां पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने हमला बोल दिया. बताया जा रहा है कि सलमान, जाजू, आशू और शादाब ने अपने दर्जनों साथियों के साथ बारातियों और मेहमानों को घेर लिया.
लाठी-डंडों से हुए इस हमले में दूल्हे के भाई और रिश्तेदार इरशाद, कैफ और सानू तीनों लहू-लुहान हो गए. दबंगों का गुस्सा यहीं नहीं थमा, उन्होंने दहेज के सामान और घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी बुरी तरह तोड़ डाला.
इस पूरी घटना के पीछे की जो वजह सामने आई है, वो बेहद चौंकाने वाली है. पीड़ित दूल्हे अकरम का कहना है कि उनका परिवार लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़ा हुआ है. अकरम ने बताया, “हमारे घर पर भाजपा का झंडा लगा है और ऊपर कार्यालय भी है. गांव के कुछ लोगों को यह बर्दाश्त नहीं होता. वे अक्सर धमकी देते थे कि भाजपा छोड़ दो वरना अंजाम बुरा होगा.”
हमले के वक्त भी दबंगों ने घर पर लगे झंडे उखाड़कर जला दिए और चिल्लाकर कहा कि अगर राजनीति नहीं छोड़ी तो गांव से निकाल देंगे. दूल्हे का आरोप है कि उसकी सोने की चैन, अंगूठी और घड़ी भी लूट ली गई.
हैरानी की बात यह है कि इस खौफ के चलते परिवार ने शादी के बाद होने वाला वलीमा का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया है. अकरम का कहना है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं कि अगर वलीमा किया तो दोबारा पथराव और हमला होगा. पीड़ित परिवार अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है.
वीडियो वायरल होने और पीड़ित पक्ष की तहरीर के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस एक्शन मोड में आई है. पुलिस ने सलमान, एजाज, आशु, शादाब समेत करीब 19 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं (324, 351, 352, 190, 191 आदि) में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
ये भी पढ़ें: रेवाड़ी का ‘बेवफा’ लिव-इन: पहले पति की मौत, दूसरा छूटा, अब तीसरे को धोखा देकर चौथे संग फरार!
-भारत एक्सप्रेस
उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…
Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…
Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…
Money Laundering: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया…
एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार को लेकर विवाद…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आदिवासी बच्चों की मौत…