Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर लौट रहे एक ही परिवार की स्कॉर्पियो कार और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायलों को मेरठ रेफर किया गया है.

मुजफ्फरनगर के खतौली इलाके में मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही एक महिला के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. जयंत चौधरी अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे. मुलाकात की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है.

मुजफ्फरनगर के महमूदिया मदरसे में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने तिरंगा लहराकर देशभक्ति और भाईचारे का संदेश दिया. मदरसे के शिक्षक जाहिद हसन ने कहा कि देश की सुरक्षा और तरक्की हर नागरिक के लिए सबसे ऊपर होनी चाहिए.

मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में महिला से कुंडल लूटने के आरोपी बदमाश को पुलिस ने 36 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया.

30 जुलाई से शुरू हो रही कावड़ यात्रा से पहले उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दुकानों पर नेम प्लेट लगाने का विवाद दोबारा शुरू हो गया है. राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि ढाबों पर ऐसा नाम न हो जिससे शिवभक्तों में भ्रम फैले.

मुजफ्फरनगर में एक शादी उस समय टूट गई जब दूल्हा शराब के नशे में धुत होकर बारात लेकर पहुंचा. दुल्हन के दरवाजे पर उसकी हालत देखकर लड़की ने शादी से इनकार कर दिया.

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बेखौफ अपराधियों ने मंदिर में पूजा करने पहुंचे किताब दुकानदार व प्रॉपर्टी डीलर श्याम कुमार कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Muzaffarnagar Muharram procession: मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के सातवें दिन निकले जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और शिव चौक पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई. संवेदनशील माने जाने वाले शिव चौक को लाल कपड़े से कवर कर बैरिकेडिंग की गई, जबकि भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान लुधियाना जेल से फरार कुख्यात अपराधी सतपाल उर्फ सत्तू गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसकी बाद में मौत हो गई. पुलिस ने उसके कब्जे से अपहृत नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद किया और अवैध हथियार भी जब्त किए...