अजब-गजब

Ajab Gajab: हे भगवान, ब्राजीलियन बहू ने पार्टी में बुजुर्गों के साथ की ऐसी हरकतें, फिर जो हुआ…

Ajab Gajab: सोशल मीडिया पर एक ब्राजीलियन महिला का वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. महिला का नाम ताइना शाह है. वीडियो में महिला भारतीय संस्कृति से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर करती हैं. ताइना की शादी गुजरात के एक लड़के से हुई है और वो भारतीय रीति-रिवाजों को अपनाने की कोशिश कर रही हैं. एक दिन उनके पति ने ही उन्हें बताया कि भारत में बुजुर्गों को सम्मान देने के लिए उनके पैर छूते हैं. ताइना को ये परंपरा बहुत अच्छी लगी.

महिला ने बुजुर्गों के पैर छुए

ताइना को फिर एक दिन गुजराती पार्टी में जाने का मौका मिला. ताइना ने सोचा अब तो भारतीय बहू बनने का असली मौका है. पार्टी में पहुंचते ही उन्होंने 20 बुजुर्गों के पैर छू लिए और हर बार जय श्री कृष्णा भी बोला. सब हैरान थे लेकिन ताइना को लगा कि उन्होंने कुछ बहुत अच्छा किया है.

पति ने क्या कहा?

जब ताइना ने अपने पति की तरफ देखा तो वो चौंक गए और बोले तुम क्या कर रही हो? ताइना ने कहा कि बुजुर्गों को सम्मान दे रही हूं. तब पति ने समझाया कि पैर छूने की परंपरा सिर्फ करीबी रिश्तेदारों के लिए होती है. ताइना हंसते हुए बोली अच्छा इसीलिए मैं पार्टी में ऐसा करने वाली अकेली महिला थी.

ताइना का इंस्टाग्राम वीडियो

ताइना ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया और लिखा कि ओह माय गॉड, कितना शर्मिंदा करने वाला पल था. लेकिन सबको पता था कि मैं भारतीय नहीं हूं, मैं अभी भी सिख रही हूं.

 

इसे भी पढ़ें-GST दरों में कटौती, आम जनता को राहत, जानें पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने क्या कहा?

वीडियो को लोगों ने बहुत पसंद किया

वीडियो को अब तक 84 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे पसंद किया है. कमेंट्स भी बड़े मजेदार हैं. कमेंट्स में कोई कहता है कि आपका पति बहुत किस्मत वाला है तो कोई पूछता है कि ब्राजीलियन वाइफ कैसे मिलती है? एक यूजर ने तो मजाक में लिखा कि अब इंडियन नेमार भी आने वाला है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: कार्यक्रम में शिरकत करेंगे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

50 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

54 minutes ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

54 minutes ago

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

2 hours ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

2 hours ago