Pakistan Indian street food viral video
Pakistan Food Price Viral Video: आज का दौर सोशल मीडिया का दौर है, आपको सोशल मीडिया पर दिनभर में तमाम वीडियो देखने को मिलते हैं. जो कभी आपको खिलखिलाकर हंसने पर मजबूर कर देते हैं, तो वहीं कुछ वीडियो को देख आप इमोशनल भी हो जाते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर आपको आपके काम के वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं जो आपकी डेली लाइफ को आसान कर देते हैं. इसी कड़ी में आपको एक ऐसा वीडियो दिखाएंगे जिसे देख आप अपना सिर पकड़ लेंगे, सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि सच में ऐसा हो सकता है. जी हां आज हम आपको पाकिस्तान में इंडियन स्ट्रीट फूड की रेट लिस्ट दिखाएंगे.
जो फूड आपको इंडिया में सौ, दो सौ रूपए में मिल जाएगा वहीं फूड आपको पकिस्तान में बेहद महंगा मिलेगा. भारत में डोसा आमतौर 100 से 150 रुपये में मिल जाता है, वही पाकिस्तान में डोसा की कीमत 600 रुपए है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं मसाला डोसा 600 रुपए का है, चिकन और पनीर डोसा 800 रुपए का है. वहीं पाकिस्तान की फूड रेट लिस्ट में आप देख सकते हैं कि वड़ा पाव 500 रुपये का मिल रहा और भारत में वड़ा पाव की कीमत मात्र 50 रुपए है. जहां पाकिस्तान में पाव भाजी की कीमत करीब 800 रुपये है वहीं इंडिया में पावभाजी 100- 200 रुपए में मिल जाती है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो पर तरह- तरह के कमेंट कर रहे हैं कोई भारतीय और पाकिस्तान रेट लिस्ट की तुलना कर रहा है तो कोई स्वाद को लेकर भी टिप्पणी कर रहा है.
यह वीडियो @iamkarlrock आईडी से सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि विदेशी व्लॉगर कराची की एक फूड मार्केट को एक्सप्लोर कर रहा है, तभी इंडियन फूड खाने का सोचता है तो पाकिस्तान में इंडियन खाने की रेट लिस्ट देख उसके होश उड़ जाते हैं. उसे शायद उम्मीद नहीं थी कि पाकिस्तान में इंडियन खाना इतना ज्यादा महंगा हो सकता है. वह वीडियो में आसपास के लोगों से भी बातचीत कर रहा है. सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो पर तरह- तरह से कमेंट्स कर रहे हैं और अपने अनुभव भी शेयर कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…
सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…
दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…
रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…