अजब-गजब

सोने-चांदी हुए पूराने; LPG बन चुका है चोरों का नया टारगेट, उल्हासनगर में कैद हुआ चोरी का लाइव फूटेज

महाराष्ट्र के उल्हासनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी अपनी सुरक्षा को लेकर दोबारा सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. आमतौर पर हम सुनते हैं कि चोरों ने किसी का घर साफ कर दिया, जेवर चोरी कर लिए या गाड़ियां उड़ा ले गए, लेकिन उल्हासनगर के चोरों ने अब घरेलू जरूरतों की चीजों पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया है. यहां एक रिहायशी इलाके में चोरों ने घर के बाहर रखे गैस सिलेंडर पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

सिलेंडर की भी सुरक्षा जरूरी

आज के दौर में जहां गैस सिलेंडर की कीमतें आसमान छू रही हैं और आम आदमी के लिए एक-एक रिफिल का इंतजाम करना मुश्किल हो रहा है, ऐसे में सिलेंडर चोरी की इस घटना ने स्थानीय लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है. पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने काम की आसानी के लिए सिलेंडर बाहर रखा था, लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि कोई इसे भी उठाकर ले जाएगा.

CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर कितनी बेखौफ तरीके से आते हैं और भारी-भरकम सिलेंडर को पलक झपकते ही गायब कर देते हैं. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब चोरों का फोकस घरेलू गैस सिलेंडरों की ओर मुड़ना एक नई और गंभीर मुसीबत बन गया है.

चोरों के बुलंद हौसले

इस चोरी के बाद पूरे इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से उल्हासनगर के इस हिस्से में चोरी की छोटी-मोटी घटनाएं बढ़ गई हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है.

लोगों का कहना है कि न तो रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है और न ही पुराने मामलों में कोई ठोस कार्रवाई हुई है. यही वजह है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे अब लोगों के घरों के दरवाजों तक पहुंचकर सामान उठा रहे हैं. स्थानीय महिलाओं ने विशेष रूप से चिंता जाहिर की है कि अगर ऐसी छोटी चोरियां नहीं रुकीं, तो कल को ये अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने से भी नहीं हिचकेंगे.

आर-पार की लड़ाई के मूड में स्थानीय लोग

प्रशासन की लापरवाही से तंग आकर अब उल्हासनगर के वासियों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है. नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन चोरों को पकड़ा नहीं गया और इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेंगे. लोगों की मांग है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान तुरंत की जाए और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए.

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज खंगालने का दावा कर रही है, लेकिन जनता को अब केवल भरोसे से काम नहीं चलने वाला, उन्हें जमीन पर कार्रवाई देखनी है.

ये भी पढ़ें: ‘अंकल मुझे बचा लो’; हिमाचल में पूर्व फौजी की हैवानियत, 4 साल की बच्ची के अमरूद तोड़ने पर रस्सी से बांधकर पीटा

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

41 minutes ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

1 hour ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

2 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

3 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago