सुसाइड को हर धर्म में पाप या गुनाह माना जाता है, चाहे वो हिंदू हो, मुस्लिम हो. सिख हो या फिर ईसाई. लेकिन आज हम जानेंगे कि आत्महत्या को लेकर मुस्लिम धर्म में क्या मान्यताएं है और उनके धार्मिक किताब ‘कुरान’ में इसको लेकर क्या बताया गया है.
दुनिया भर में आत्म हत्या के मामले बढ़ते ही चले जा रहे है. वहीं अगर धार्मिक तौर पर देखा जाए, तो सुसाइड को हर धर्म में एक पाप माना जाता है. इस्लाम धर्म में भी ठीक ऐसा ही है, जिसमें इसे एक बड़े गुनाह के तौर पर देखा जाता है. लेकिन इसपर इस सवाल का मन में उठना आम बात है कि इस धर्म में इसको लेकर क्या कहा गया है और इसके लिए क्या सजा रखी गई है?
कुरान और हदीस (नैतिक मार्गदर्शन का एक स्रोत) में आत्महत्या करने वालों को सख्त सजा की बात कही गई है. वहीं, इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती सलाउद्दीन कासमी ने बताहा कि कोई भी इंसान, जो चाहे कितनी भी परेशानी से जुझ रहा हो, बिमार हो, लेकिन खुदखुशी करने की इजाजत नहीं है. आत्महत्या करना हराम है और इसकी सजा जहन्नुम है.
वहीं, कुरान की सूरह अन निसा की आयत 29 में अल्लाह ने फरमाया, “ऐ ईमान वालो! आपस में एक-दूसरे के माल गलत तरीके से न खाओ – यह और बात है कि तुम्हारी आपस में रज़ामन्दी से कोई सौदा हो और अपना गला घोंट कर अपनी जान न दो (क्योंकि) खुदा तुम्हारे हाल पर मेहरबान है.”
हालांकि, इस्लाम की मान्यताओं के अनुसार, आत्महत्या को कुफ्र (अल्लाह को न मानना) नहीं माना जाता है, लेकिन यह ऐसा गुनाह है जिसकी जिसकी सजा जिंदगी के खत्म होने के बाद भी मिलती है. ऐसा माना जाता है कि आत्महत्या करने वालों की रूह या आत्मा कयामत तक सिज्जीन (नरक) में कैद कर दी जाती है. पैगंबर मुहम्मद ने कहा, “जो इंसान खुद को मारता है, उसे मरने के बाद उसी तरह की सजा होगी जिससे उसने खुद को खत्म किया.”
वहीं, इस्लामिक मान्यता के मुताबिक, जिंदगी अल्लाह ने दी है और इसको खत्म करने का हक सिर्फ अल्लाह को है. इस्लाम किसी भी हालत में खुदकुशी की इजाजत नहीं देता क्योंकि ये गुनाह ही नहीं बल्कि हराम अमल है.
इस्लाम धर्म (Islam religion) में आत्महत्या करने वालों के लिए जनाजे की नमाज पढ़ने को लेकर एक मतभेद भी है. इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती सलाउद्दीन कासमी ने बताया कि पैगंबर मुहम्मद ने कहा है कि आत्महत्या करने वालों के लिए जनाजे की नमाज नहीं पढ़नी चाहिए. वहीं कई सारे सहाबा और बाद के इस्लामी जानकारों का मानना है कि आत्महत्या करने वालों की नमाज-ए-जनाजा भी पढ़ी जा सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि वो भी मुस्लिम है.
इस्लाम में आत्महत्या को रोकने के लिए कई उपाय बताए गए हैं. इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती सलाउद्दीन कासमी के अनुसार, आत्महत्या करने वालों को अल्लाह की रहमत से मायूस नहीं होना चाहिए और उन्हें अपने गुनाहों के लिए तौबा करनी चाहिए.
ये भी पढें: Dating Survey: ऑफिस में नॉटी हो रहे भारतीय, दफ्तर में रोमांस मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ा
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…
दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…
Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…
Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…
दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…