अजब-गजब

146 साल की हुई ‘मिली’; जानिए दुनिया की सबसे बूढ़ी बिल्ली की ‘रॉयल’ डाइट का राज

Britain Oldest Cat: आमतौर पर बिल्लियां 15 से 20 साल ही जीती हैं, लेकिन ब्रिटेन की ‘मिली’ ने इस आंकड़े को झुठला दिया है. 31 साल की उम्र (इंसानी हिसाब से 146 साल) पार कर चुकी यह बिल्ली केवल मिनरल वॉटर पीती है और अपनी शाही लाइफस्टाइल की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

ब्रिटेन में 31 साल की ‘मिली’ नाम की बिल्ली अपने मालिक के अनुसार दुनिया की सबसे बूढ़ी जीवित बिल्ली है. इंसानी उम्र के हिसाब से उसकी उम्र 146 साल है. मिनरल वॉटर और खास डाइट ही उसकी इस लंबी जिंदगी का सबसे बड़ा राज है.

31 साल की ‘मिली’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड (Britain Oldest Cat)

अगर आप सोचते हैं कि बिल्लियां सिर्फ 15 से 20 साल ही जीती हैं, तो ब्रिटेन की ‘मिली’ आपको गलत साबित कर देगी. ग्रेटर मैनचेस्टर के स्टॉकपोर्ट में रहने वाले 71 वर्षीय लेस्ली ग्रीनहफ का दावा है कि उनकी टॉरटॉइज़शेल नस्ल की बिल्ली ‘मिली’ 31 साल की हो चुकी है. अगर इंसानी उम्र के हिसाब से इसकी तुलना करें, तो मिली की उम्र लगभग 146 साल बैठती है. लेस्ली इसे दुनिया की सबसे उम्रदराज बिल्ली के रूप में ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज कराना चाहते हैं, हालांकि आधिकारिक कागजात न होने की वजह से इसमें थोड़ी अड़चन आ रही है.

तीन महीने का छोटा सा बच्चा थी मिली (Cat Life Expectancy)

मिली पहले लेस्ली की पत्नी पॉला की पालतू बिल्ली थी, जो उसे महज 3 महीने की उम्र में अपने घर लाई थीं. साल 2020 में कोविड-19 की वजह से पॉला का निधन हो गया, जिसके बाद मिली की पूरी जिम्मेदारी लेस्ली के कंधों पर आ गई. पॉला के जाने के बाद मिली इतनी दुखी थी कि उसने खाना-पीना छोड़ दिया था. लेस्ली ने उसे झींगे और चिकन खिलाकर बड़ी मुश्किल से संभाला, जिसके बाद वह धीरे-धीरे सामान्य कैट फूड भी खाने लगी.

यह है मिली की लंबी उम्र का राज (Oldest Cat In The World)

लेस्ली के मुताबिक मिली की इतनी लंबी जिंदगी का सबसे बड़ा राज उसकी खास डाइट और राजशाही जीवनशैली है. मिली पिछले 10 सालों से सिर्फ ‘बक्सटन मिनरल वॉटर’ ही पीती है. इसके अलावा उसे खाने में सैल्मन, प्रॉन्स, चिकन और टूना जैसी चीजें दी जाती हैं. गर्मी में पंखों की हवा और दिनभर सोफे पर मालिक के साथ आराम करने वाली मिली को घर में भरपूर प्यार और दुलार मिलता है, यही उसके इतने सालों तक स्वस्थ रहने की असली वजह है.

यह भी पढ़ें-डॉगी की मौत पर नदी में फेंका शव, रोने लगा मालिक; ‘इमोशनल विदाई’ या लापरवाही? देखें VIDEO

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

3 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

3 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

4 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

4 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

4 hours ago