प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर भारत एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा
Bharat Express’s Special Investigation: देशभर में बढ़ती स्कूल फीस, पैरेंट्स पर दबाव और प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को दिखाने के लिए भारत एक्सप्रेस एक बड़ा स्पेशल शो लेकर आ रहा है. हमारे ‘ऑपरेशन लुटेरे स्कूल’ में उन मुद्दों को उठाया जाएगा, जिनसे आज लाखों अभिभावक परेशान हैं. यह खास शो 13 मई की रात 8 बजे भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल पर प्रसारित किया जाएगा.
प्रमो में दिखाया गया है कि कई प्राइवेट स्कूलों पर बच्चों और अभिभावकों की मजबूरी का फायदा उठाने के आरोप लग रहे हैं. बढ़ती फीस, किताबों और यूनिफॉर्म के नाम पर अतिरिक्त खर्च और नियमों की अनदेखी जैसे मुद्दों को लेकर लोगों में नाराजगी है. शो में यह भी दिखाया जाएगा कि आखिर क्यों पैरेंट्स खुद को लाचार महसूस कर रहे हैं और प्रशासन पर सवाल क्यों उठ रहे हैं.
कार्यक्रम में यह भी बताया जाएगा कि शिक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो पा रही है. नौकरशाही की कार्यशैली और सरकार की चुप्पी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी. भारत एक्सप्रेस की यह पड़ताल आम लोगों से जुड़े उन सवालों को सामने लाने की कोशिश करेगी, जिनका असर सीधे बच्चों की पढ़ाई और परिवारों की जेब पर पड़ता है.
दर्शक ‘ऑपरेशन लुटेरे स्कूल’ को भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल पर टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लाइव देख सकेंगे. यह शो भारत एक्सप्रेस के यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर हैंडल पर भी प्रसारित होगा.
भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल विभिन्न डीटीएच और केबल नेटवर्क पर उपलब्ध है. दर्शक इसे फ्री डिश चैनल 66, टाटा प्ले 535, डिश टीवी 671, एयरटेल 327, डी2एच 753, फास्टवे 308, हैथवे 212 और 214, डेन 314 और जियो फाइबर 495 पर देख सकते हैं.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…