बिहार कॉन्क्लेव: नये भारत की बात, बिहार के साथ

“न्यूज रूम नहीं, मोबाइल है हथियार”, भारत एक्सप्रेस के कॉन्क्लेव में CMD उपेंद्र राय ने छात्रों को बताई सोशल मीडिया की ताकत

Bharat Express Bihar Conclave: बिहार में चुनावी आहट के बीच सियासी तापमान पूरी तरह चढ़ चुका है. जहां सत्ता पक्ष बिहार में अपना सियासी वर्चस्व बनाए रखने की कोशिश कर रहा है. तो वहीं पिछले 20 सालों से सत्ता सुख से दूर विपक्ष लगातार कमबैक की तैयारी में जुटा हुआ है. विपक्ष के इंडिया गठबंधन की अगुवाई तेजस्वी यादव कर रहे हैं. बिहार में चल रहे इसी सियासी उठापटक को देखते हुए भारत एक्सप्रेस ने पटना में सोमवार को मेगा कॉन्क्लेव ‘नए भारत की बात, बिहार के साथ’ का आयोजन किया. इस कॉन्क्लेव में भारत एक्सप्रेस के एडिटर इन चीफ और CMD उपेंद्र राय भी मौजूद रहे. इस दौरान सीएमडी उपेंद्र राय ने छात्रों को पत्रकार और पत्रकारिता की जरूरतों के बारे में बताया.

सीएमडी उपेंद्र राय ने पत्रकारिता में बदलाव को लेकर छात्रों को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के पेशे में चीजें तेजी से बदल रही हैं.

छात्रों को मीडिया के इतिहास के बारे में दी जानकारी

सीएमडी उपेंद्र राय ने पत्रकारिता के उपयोगिता और उसके इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए छात्रों को ब्रिटेन के विचारक और पार्लियामेंटेरियन एडमंड बर्क के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि 1787 में पहली बार ब्रिटिश पार्लियामेंट के सामने उन्होंने प्रस्ताव रखा कि कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका निरंकुश ना हो जाएं, उनपर आंख रखने के लिए चौथे खंभे को स्थापित किया जाए.

इस तरह प्रेस बना लोकतंत्र का चौथा खंभा

उस समय ब्रिटिश एंपायर पूरी दुनिया पर राज कर रहा था. इसलिए उनकी बात को तेजी से स्वीकार किया गया. इसी के चलते कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका के बाद प्रेस को लोकतंत्र के चौथे खंभे का दर्जा दिया गया. सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा कि यह उसी का नतीजा है कि प्रेस आज दुनिया के हर देश में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

सबसे ताकतवर है सोशल मीडिया- सीएमडी

भारत एक्सप्रेस के एडिटर इन चीफ और सीएमडी उपेंद्र राय ने छात्रों को सोशल मीडिया की ताकत के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जहां पारंपरिक मीडिया 200 सालों में विकसित हुई. वहीं सोशल मीडिया बहुत कम समय में यह मुकाम हासिल कर लिया. इसलिए यह सबसे ताकतवर मीडिया चैनल माना जा रहा है.

सोशल मीडिया के बारे में जानकारी देते हुए सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा,

सोशल मीडिया ने आपलोगों को एक अजीब सी ताकत दी है. इसके लिए आपको किसी न्यूज रूम की जरूरत नहीं है. किसी अप्रूवल की जरूरत नहीं है. आपके हाथ में मौजूद मोबाइल आपका सबसे बड़ा हथियार है. बस आपको उसपर अपनी बात रखनी आनी चाहिये.

अपार संभावनाएंओं से भरा है सोशल मीडिया

सोशल मीडिया की संभावनाओं के बारे में बताते हुए सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा कि आज से 25 साल पहले सूचनाओं को पहुंचाने के साधन बहुत सीमित थे. लेकिन आज यह बात बहुत पुरानी हो चुकी है. अब सबके हाथों में सोशल मीडिया आ चुका है. जिसकी मदद से लोग अपनी परेशानियों को तत्काल लोगों तक पहुंचा सकते हैं.

मणिपुर की घटना का दिया उदाहरण

सोशल मीडिया की ताकत के बारे में बताते हुए सीएमडी उपेंद्र राय ने मणिपुर की घटना का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि मणिपुर में दो महिलाओं के साथ जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया. इसको लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट किया गया. इस पोस्ट ने पूरे देश में एक बड़ा आंदोलन खड़ा कर दिया. जबकि इस खबर को किसी मीडिया चैनल ने नहीं कवर किया था. यह सोशल मीडिया की ताकत थी.

एक फेसबुक पोस्ट ने देश में मचा दी सनसनी

इस छोटे से फेसबुक पोस्ट ने वो काम कर दिया जो बड़े मीडिया चैनल नहीं कर पाये. इस पोस्ट की वजह से पार्लियामेंट में स्पेशल सेशन बुलाना पड़ा. मणिपुर में 35 हजार एक्स्ट्रा पैरा मिलिट्री फोर्स लगानी पड़ी. इस बात से मेन स्ट्रीम मीडिया को शर्मिंदा तक होना पड़ा कि यह हमारा काम था, लेकिन यह काम सोशल मीडिया ने किया.

ये भी पढ़ें- Bharat Express Bihar Conclave: भारत एक्सप्रेस के कार्यक्रम में इस समय मंच पर हैं बीजेपी सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन

सारे कामों का जोड़ है सोशल मीडिया- सीएमडी उपेंद्र राय

मेन स्ट्रीम मीडिया और सोशल मीडिया की तुलना पर बोलते हुए सीएमडी उपेंद्र राय ने सोशल मीडिया को मेन स्ट्रीम मीडिया को बहुत आगे बताया. उन्होंने कहा कि मुख्य सूचनाओं को पूरी तरह से लोगों के सामने लाना मेन स्ट्रीम मीडिया के लिए संभव ही नहीं रहा. सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया का सबसे बड़ा फायदा ये है कि जितने लोगों के हाथों में मोबाइल फोन है उतने लोग इसके लिए काम कर रहे हैं. मतलब सारे कामों का जोड़ सोशल मीडिया को कहा जा सकता है.

बता दें कि, भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव ‘नये भारत की बात, बिहार के साथ’ बिहार की बड़े नेताओं, प्रशासनिक चेहरों के साथ ही अन्य हस्तियां सुनने को मिलेंगी. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से लेकर जन सुराज पार्टी (JSP) के संस्थापक प्रशांत किशोर तक इस कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Share
Published by
Govind Kumar Singh

Recent Posts

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

5 minutes ago

बलूचिस्तान में BLA का कहर, 7 दिन में 15 हमले, 27 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…

10 minutes ago

‘हर खबर के लिए अनुमति कैसे मांगें?’, DPDP Act के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीडिया, केंद्र को नोटिस

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…

10 minutes ago

दिल्ली की सभी जिला अदालतों में 27 अक्टूबर को न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे वकील, ACP और SHO को निलंबित करने की मांग

दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने वकीलों के साथ…

17 minutes ago

नोएडा होमबॉयर्स गबन मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी प्रमोटर अनिल मिठास को राहत या झटका? कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…

24 minutes ago