बिहार कॉन्क्लेव: नये भारत की बात, बिहार के साथ

Bharat Express Bihar Conclave: राजनीति में जाने को लेकर क्या बोले सुपर 30 कोचिंग वाले गुरु जी?

Bharat Express Bihar Conclave: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर काउनडाउन शुरु हो गया है. इस बीच भारत एक्सप्रेस का मेगा कॉन्क्लेव ‘नये भारत की बात, बिहार के साथ’ आज शुरू हो गया है. भारत एक्सप्रेस के मंच पर बिहार के पूर्व डीजीपी और शिक्षाविद अभयानंद पहुंचे, जिनको गुरु जी के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा?

आपको बता दें कि बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद जी केवल पुलिस अधिकारी नहीं गुरुजी भी हैं. ये बच्चों को आईआईटी की तैयारी कराते हैं. वह भी मुफ्त में कराते हैं. जब उनसे पूछा गया कि डीजीपी के तौर पर उन्हें ज्यादा फायदा मिला या गुरु जी के तौर पर, तो उन्होंने कहा कि जब मैं पुलिस में था तब एक थॉट बहुत दिन से मेरे मन में चल रहा था. सडनली नई सोच वाली पुलिसिंग का अस्तित्व फ्लैश में आया. तब मैं नालंदा में था.

पुलिस अधिकारी को तौर पर मैंने इस पुलिसिंग को ट्राई किया. तब मैंने पाया की बहुत बढ़िया रिजल्ट आया है. अब जो दूसरा ऑफिसर है, जो उसी पद पर आया है वह भी उसे ट्राई करेगा, लेकिन उसका अपना तरीका हो सकता है. वह नया मेथड भी ट्राई कर सकता है. समाज में ऐसा लगातार चलता रहता है. यह निरंतर प्रवाह है. बस आप अपना कर्म करते चलें.

राजनीति में जाने को लेकर बोले पूर्व डीजीपी

बिहार में कुछ ही दिनों में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इससे पहले पूर्व डीजीपी अभयानंद ने सियासी दलों के ऑफर और राजनीति में जाने के प्रेशर को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि मैंने यही समझा है कि समाज की समस्याओं का निदान राजनीति में नहीं है. इसलिए उसे रास्ते क्यों जाना. पॉलीटिकल एक्टिविटीज में क्यों जाना.

कौन हैं बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद?

आपको बता दें कि बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद 1977 बैच के एक भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी रह चुके हैं, जो अपनी नई सोच वाली पुलिसिंग के लिए जाने जाते थे. उन्होंने समाज के पिछले तबके के बच्चों को आईआईटी जैसी बड़ी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करने वाले सुपर-30 कोचिंग संस्थान की स्थापना में भी अहम भूमिका निभाई थी. साथ ही उन्होंने अपने पिता की तरह 2011-12 में बिहार के डीजीपी बने. पिता-पुत्र की एकमात्र ये जोड़ी है जिसने बिहार में डीजीपी तक का सफर तय किया.

ये भी पढ़ें- पटना में भारत एक्सप्रेस का मेगा कॉन्क्लेव, सीएमडी उपेन्द्र राय ने पत्रकारिता की बदलती भूमिका पर रखे विचार

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago