ब्रेकिंग न्यूज़

Covid Advisory: केंद्र ने राज्यों को किया अलर्ट, कोरोना के लिए हो जाएं तैयार, सभागृहों में मास्क अनिवार्य करें

कोरोना पर केंद्र ने दिए राज्यों को दिया ये निर्देश-

– केंद्र सरकार की ओऱ से जारी किए गए पत्र में राज्यों को कई निर्देश दिए गए हैं. इसमें कहा गया है कि पब्लिक हेल्थ मेजर्स को लेकर जरूरी कदम सुनिश्चित किए जाएं और कोरोना के रिस्क को कम करने को लेकर test, track, treat टीकाकरण और कोविड अप्रोप्रियेट बिहैवियर अमल में लाएं. निगरानी को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन को अमल में लाया जाए.

– जिलेवार स्तर पर तमाम अस्पतालों में भर्ती influenza like illness और severe acute respiratory illness के मरीजों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं. उनका कोरोना टेस्ट किया जाने के साथ ही रोजाना इन मरीजों की जानकारी आईएचआईपी पोर्टल पर देने के लिए कहा गया है.

– टेस्टिंग गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में सभी जिलों में आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट किए जाने के निर्देश दिए गए हैं.

– इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजने के निर्देश दिए गए हैं जिससे वैरीअंट की पहचान की जा सके.

– राज्यों को अस्पतालों में ड्राइ रन करने के निर्देश दिए गए हैं और ये सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कोरोना की लहर अगर आती है तो अस्पतालों में किस हद तक तैयारी है.

– इसके अलावा केंद्र सरकार ने प्रिकॉशन डोज बढ़ाने पर भी राज्य सरकार को ध्यान देने के लिए कहा है

– आगामी त्योहारों के सीजन को लेकर भीड़भाड़ वाली जगहों पर राज्य सरकारें मास्क के इस्तेमाल को बढ़ावा दें जिसमे बिजमैन और मार्केट एसोसिएशन से राज्य सरकारें सहयोग ले सकती हैं.

– केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों से कहा कि वो अलर्ट रहें और कोरोना को लेकर अपनी तैयारी सुनिश्चित करें. स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों से कहा कि कोरोना की लड़ाई में टेस्ट,ट्रैक,ट्रीट और टीकाकरण और कोविड अप्रोप्रियेट बिहैवियर अहम हथियार है.

– मनसुख मांडविया राज्यों को सलाह दी कि वो सर्वलांस सिस्टम को मजबूत रखें ,टेस्टिंग बढ़ाएं और अस्पतालों के इन्फ्रास्ट्रक्चर की भी तैयारी रखें. राज्य पॉजिटिव सैम्पल को जीनोमिक सिक्वेंसिंग के लिए भेजें जिससे कि नए वेरियंट की पहचान हो सके.

– राज्यों को गाइडलाइन के हिसाब से टेस्टिंग ज्यादा से ज्यादा करने की सलाह दी है. इसके अलावा त्योहारी सीजन में जनजागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा गया है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago